सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

MP News: सीएम डॉ. यादव बोले- ऑपरेशन सिंदूर से भारत ने पाकिस्तान को उसकी भाषा में जवाब दिया

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Fri, 15 Aug 2025 05:52 PM IST
सार

Independence Day:  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में देशभक्ति से ओत-प्रोत प्रदेशवासियों ने उत्साह और उमंग के साथ 79वां स्वतंत्रता दिवस मनाया। मुख्यमंत्री ने भोपाल के लाल परेड ग्राउंड पर राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में ध्वजारोहण कर निरीक्षण वाहन से परेड का अवलोकन कर सलामी ली। उन्होंने प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं।

विज्ञापन
MP News: CM Dr. Mohan Yadav hoists flag in Bhopal, message to the people of the state
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला
मध्य प्रदेश में 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस की 78वीं वर्षगांठ पर राजधानी भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में राज्य स्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। मुख्यमंत्री कार्यक्रम में धोती-कुर्ता के साथ नारंगी जैकेट और सतरंगी पगड़ी पहनी थी। उन्होंने स्वंत्रता दिवस की प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी। साथ ही सरकार की उपलब्धियां गिनाई।  साथ ही सीएम ने ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र करते हुए कहा कि जो जैसा, उसे वैसा ही जवाब दिया। मुख्यमंत्री ने लाड़ली बहनों को  दीपावली के बाद 1500 रुपए देने के अपनी घोषणा को भी दोहराया। 


 
Trending Videos
MP News: CM Dr. Mohan Yadav hoists flag in Bhopal, message to the people of the state
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव परेड का निरीक्षण करते हुए - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में किए गए ऑपरेशन सिंदूर ने पाकिस्तान को उसकी ही भाषा में करारा जवाब दिया है। इस अभियान ने पूरी दुनिया के सामने भारत की शक्ति और सामर्थ्य को प्रमाणित किया। देश की एकता और अखंडता पर बुरी नजर डालने वालों को स्पष्ट संदेश है कि वे जिस भाषा में समझते हैं, हम उसी भाषा में जवाब देंगे। राष्ट्र और धर्म की रक्षा के लिए जो कहना होगा, हम कहेंगे। देश के वीर सपूतों को शत-शत नमन।
विज्ञापन
विज्ञापन
MP News: CM Dr. Mohan Yadav hoists flag in Bhopal, message to the people of the state
सीएम डॉ. मोहन यादव और डीजीपी कैलाश मकवाना - फोटो : अमर उजाला
पांच वर्षों में 2.5 लाख युवाओं मिलेंगे नौकरी के अवसर 
डॉ. यादव ने कहा कि बीते 11 वर्षों में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत दुनिया की सबसे तेज़ी से बढ़ती अर्थव्यवस्था बना है और जल्द ही तीसरे स्थान पर पहुंचेगा। आत्मनिर्भर और विकसित भारत का मार्ग केवल स्वदेशी को अपनाकर ही प्रशस्त होगा। उन्होंने बताया कि प्रदेश की प्रति व्यक्ति आय वर्ष 2024-25 में बढ़कर 1.52 लाख रुपये हो गई है, जो पहले 1.39 लाख थी। राज्य सरकार एक लाख पदों पर भर्ती कर रही है और अगले पांच वर्षों में 2.5 लाख युवाओं को सरकारी नौकरियों में अवसर दिए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में हवाई संपर्क के लिए बुनियादी ढांचा तेजी से विकसित हो रहा है और सिंचाई क्षेत्र में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। पीएम स्वनिधि योजना के तहत प्रदेश के 8 लाख से अधिक लाभार्थियों को 10 हजार से 50 हजार रुपये तक की ऋण सहायता दी गई है।

 
MP News: CM Dr. Mohan Yadav hoists flag in Bhopal, message to the people of the state
सीएम डॉ. यादव परेड की सलामी लेते हुए - फोटो : अमर उजाला
पीएम मित्रा पार्क से एक नई दिशा मिलेगी 
डॉ. यादव ने कहा कि पीएम मित्रा पार्क (धार) से कपड़ा उद्योग को खेती से लेकर निर्यात तक नई दिशा मिलेगी। प्रदेश देश का सबसे बड़ा प्रमाणित जैविक खेती क्षेत्र है और प्राकृतिक खेती को भी बढ़ावा दिया जा रहा है। 14 लाख किसानों को 1,383 करोड़ रुपये की फसल बीमा राशि दी गई है। उन्होंने बताया कि जन विश्वास अधिनियम लागू करने के बाद प्रदेश ने जन विश्वास विधेयक अधिसूचित किया है, जो ease of living और ease of doing business के लिए देश में पहली पहल है। ‘स्वामित्व योजना’ के क्रियान्वयन में भी मध्य प्रदेश देश में प्रथम स्थान पर है।

ये भी पढ़ें-  Har Ghar Tiranga Abhiyaan: बोट क्लब पर निकली तिरंगा नौका यात्रा, CM बोले-अब भोपाल में मिलेगा डल झील का मजा

गांवों को आत्मनिर्भर बनाया जाएगा 
सीएम ने कहा कि गौशालाओं में प्रति गौ राशि 20 रुपये से बढ़ाकर 40 रुपये कर दी गई है। मुख्यमंत्री वृंदावन ग्राम योजना के तहत गांवों को आत्मनिर्भर बनाया जाएगा। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि और मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के अंतर्गत डेढ़ साल में किसानों को कुल 46,700 करोड़ रुपये की सहायता दी गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों को स्थायी बिजली कनेक्शन 5 रुपये में उपलब्ध कराए जा रहे हैं। लक्ष्य है कि तीन वर्षों में 32 लाख सोलर पंप देकर किसानों को बिजली बिलों से मुक्त किया जाए। 24 घंटे बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए 10 लाख कनेक्शन दिए जाएंगे।
 
विज्ञापन
MP News: CM Dr. Mohan Yadav hoists flag in Bhopal, message to the people of the state
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला
उद्योगों में युवाओं 5 हजार रुपए मासिक प्रोत्साहन देंगे 
डॉ. यादव ने कहा कि औद्योगिक विकास की जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि मंदसौर में 3,812 करोड़ रुपये के निवेश वाली 11 औद्योगिक इकाइयों का शुभारंभ और शिलान्यास हुआ, जिससे 6,850 लोगों को रोजगार मिलेगा। रोजगारमुखी उद्योगों में युवाओं को 5,000 रुपये मासिक प्रोत्साहन दिया जाएगा। खेलों में वर्ष 2025-26 में प्रदेश के खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 6 स्वर्ण, 9 रजत और 6 कांस्य तथा राष्ट्रीय स्तर पर 82 स्वर्ण, 65 रजत और 57 कांस्य पदक जीते। 18 खेल विधाओं में 11 अकादमियों को सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के रूप में संचालित किया जा रहा है, जिनमें 80 प्रतिशत खिलाड़ी मध्य प्रदेश से और 20 प्रतिशत अन्य राज्यों से हैं, ताकि एक भारत, श्रेष्ठ भारत की भावना को बढ़ावा दिया जा सके।

ये भी पढ़ें- स्वतंत्रता दिवस विशेष: आजादी के पूर्व इंदौर के महाराजा होल्कर से नाराज हो गए थे सरदार पटेल, क्या थी इसकी वजह?

देवड़ा ने जबलपुर और शुक्ल ने शहडोल में  किया ध्वजारोहण 
उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने जबलपुर और उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने शहडोल में ध्वजारोहण किया। मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह रतलाम, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय धार, मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल भिण्ड, मंत्री राकेश सिंह नर्मदापुरम, मंत्री करन सिंह वर्मा मुरैना, मंत्री उदय प्रताप सिंह बालाघाट, मंत्री  सम्पतिया उइके मंडला, मंत्री तुलसीराम सिलावट बुरहानपुर, मंत्री एदल सिंह कंषाना दतिया, मंत्री निर्मला भूरिया मंदसौर, मंत्री गोविंद सिंह राजपूत नरसिंहपुर, मंत्री विश्वास सारंग खरगौन, मंत्री नारायण सिंह कुशवाह ग्वालियर, मंत्री नागर सिंह चौहान अलीराजपुर, मंत्री प्रदुम्न सिंह तोमर शिवपुरी और मंत्री राकेश शुक्ला श्योपुर में ध्वजारोहण किया। 

वहीं, मंत्री चैतन्य काश्यप राजगढ़, मंत्री इन्दर सिंह परमार दमोह, राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर सीहोर, राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मेन्द्र भाव सिंह लोधी खंडवा, राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिलीप जायसवाल सीधी, राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गौतम टेटवाल बड़वानी, राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) लखन पटेल मउगंज, राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नारायण सिंह पंवार रायसेन, राज्यमंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल बैतूल, राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी डिंडोरी, राज्यमंत्री दिलीप अहिरवार अनूपपुर और राज्यमंत्री राधा सिंह सिंगरौली में ध्वजारोहण किया। 

ये भी पढ़ें-  MP News: मध्य प्रदेश बनेगा ग्लोबल टैसटाइल-फैशन हब, भोपाल बैठक में सीएम बोले- मेड इन एमपी, दुनिया में गूंजेगा

यहां कलेक्टर्स ने किया ध्वजारोहण 
इंदौर, झाबुआ, पन्ना, टीकमगढ़, निवाड़ी, सागर, उज्जैन, देवास, विदिशा, शाजापुर, आगर मालवा, हरदा, नीमच, गुना, अशोकनगर, कटनी, छिंदवाड़ा, सिवनी, रीवा, मैहर, पांढुर्ना, छतरपुर, सतना एवं उमरिया जिले में संबंधित जिलों के कलेक्टर्स ने ध्वजारोहण किया। 

ये भी पढ़ें-  नई इमरजेंसी सर्विस डायल-112 शुरू: CM बोले- अवैध और गैर कानूनी काम करने वालो पर कार्रवाई करने पुलिस को पूरी छूट
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed