सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

MP News: प्रेम विवाह के छह साल बाद भी खत्म नहीं हुई नफरत, दो परिवारों में चली गोलियां, महिला समेत सात लोग घायल

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंदसौर Published by: उदित दीक्षित Updated Sat, 23 Aug 2025 07:44 PM IST
सार

मंदसौर में प्रेम विवाह का विवाद छह साल बाद खूनी संघर्ष में बदल गया। जाट और पाटीदार समाज के दो परिवारों के बीच फायरिंग हुई और दोनों ने एक दूसरे पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया। विवाद में महिला समेत सात लोग घायल हो गए। 
 

विज्ञापन
Love Marriage Dispute Turns Violent in Mandsaur 7 Injured in Firing and Knife Attack
अस्पताल में भर्ती घायल। - फोटो : अमर उजाला

मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले के सीतामऊ थाना क्षेत्र के ग्राम नाटाराम में प्रेम विवाह को लेकर बीती रात दो परिवारों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। जाट और पाटीदार समाज के परिवारों के बीच हुए इस संघर्ष में सात लोग घायल हुए हैं। विवाद के दौरान दोनों पक्षों ने धारदार हथियारों का इस्तेमाल किया, साथ ही फायरिंग भी की गई। तीन लोग पैरों में गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस ने कुल 13 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।



दरअसल, 21 जुलाई को कोटेश्वर महादेव मंदिर में कांवड़ यात्रा से लौट रहे धारासिंह जाट और उसके दो भाइयों पर अरविंद पाटीदार सहित अन्य लोगों ने कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला कर दिया था। इसी मामले को लेकर शुक्रवार-शनिवार की रात जाट और पाटीदार समाज के दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। इस दौरान धारदार हथियारों के साथ दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर हमला किया और फायरिंग भी की। इस खूनी संघर्ष में अरविंद पाटीदार, प्रदीप पाटीदार और दशरथ जाट के पैरों में गोली लगी, जबकि धारदार हथियार और लाठी-डंडों से हुए हमले में एक महिला सहित चार अन्य लोग घायल हुए। घायलों को पहले सीतामऊ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से गंभीर घायलों को मंदसौर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां, उनका उपचार चल रहा है।   

Trending Videos
Love Marriage Dispute Turns Violent in Mandsaur 7 Injured in Firing and Knife Attack
डॉक्टरों ने की केस दर्ज करने की मांग। - फोटो : अमर उजाला

स्वास्थ्य केंद्र में विवाद के बाद तोड़फोड़
जानकारी के अनुसार, सीतामऊ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में घायलों का इलाज चल रहा था, तब भी दोनों पक्षों के लोगों में विवाद हो गया। इस दौरान चिकित्सकों के साथ मारपीट कर गई और स्वास्थ्य केंद्र में तोड़फोड़ की गई। इस दौरान चिकित्सक सीताराम गौड़ भी घायल हो गए। चिकित्सकों और अस्पताल स्टाफ ने शनिवार सुबह सीतामऊ थाने पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ अस्पताल में तोड़फोड़, चिकित्सकों से मारपीट और शासकीय कार्य में बाधा डालने की धाराओं में प्रकरण दर्ज करने की मांग की।

ये भी पढ़ें:  चार टाइगर रिजर्व को जोड़ने वाला कॉरिडोर MP में बनेगा, गडकरी का एलान-ग्रीनफील्ड हाईवे भी बनाएंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
Love Marriage Dispute Turns Violent in Mandsaur 7 Injured in Firing and Knife Attack
अस्पताल में भर्ती घायल। - फोटो : अमर उजाला

पुलिस ने 13 लोगों के खिलाफ दर्ज किया मामला
सीतामऊ थाना टीआई मोहन मालवीय ने बताया कि ग्राम नाटाराम में हुए खूनी संघर्ष में जाट समाज के चार और पाटीदार समाज के तीन लोग घायल हुए हैं। मामले में दोनों पक्षों के राधेश्याम, अशोक, भरत, मान सिंह, विशाल, महावीर, सूरज, श्यामलाल, घनश्याम, मोहन, जगदीश, राम और अरविंद पर केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने कुछ आरोपियों को हिरासत में भी लिया है।

ये भी पढ़ें: रिश्तेदार बना दरिंदा, पांच दोस्तों संग 16 साल की छात्रा से किया गैंगरेप, वीडियो बनाया; चुप रहने की धमकी दी

Love Marriage Dispute Turns Violent in Mandsaur 7 Injured in Firing and Knife Attack
तीन लोगों के पैर में लगी गोली। - फोटो : अमर उजाला

6 साल पहले हुआ प्रेम विवाह पूरे विवाद की जड़ 
बता दें कि करीब 6 साल पहले सीतामऊ थाना क्षेत्र के ग्राम नाटाराम के रहने वाले धारासिंह जाट ने पाटीदार समाज की युवती सलोनी पाटीदार से प्रेम विवाह किया था। इसके बाद से ही दोनों परिवारों के बीच विवाद चला आ रहा है। प्रेम विवाह से नाराज युवती के परिजनों ने 21 जुलाई को कोटेश्वर महादेव से कांवड़ लेकर लौट रहे धारासिंह जाट और उसके दो भाइयों पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला कर दिया था। विवाद के बाद जब घायलों को इलाज के लिए सीतामऊ अस्पताल ले जाया गया, तो वहां भी दोनों पक्षों के लोग आपस में भिड़ गए। विवाद की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और झगड़ा शांत करवाया था। 

ये भी पढ़ें:  'अकेले मिलने आओ, वीडियो डिलीट कर दूंगा'; बच्चों की चूक से तबाह हुई महिला की जिंदगी; जानें मामला

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed