{"_id":"69ed726968c87da2ea0be18d","slug":"mp-weather-today-madhya-pradesh-reels-under-intense-heat-heatwave-alert-issued-for-22-districts-signs-of-ra-2026-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP Weather Today: तेज गर्मी से बेहाल एमपी, 22 जिलों में हीट वेव का अलर्ट, महीने के अंत में बारिश के संकेत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP Weather Today: तेज गर्मी से बेहाल एमपी, 22 जिलों में हीट वेव का अलर्ट, महीने के अंत में बारिश के संकेत
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल
Published by: Sandeep Kumar Tiwari
Updated Sun, 26 Apr 2026 07:36 AM IST
विज्ञापन
सार
मध्य प्रदेश में गर्मी लगातार बढ़ रही है। आज 22 जिलों में लू का अलर्ट जारी किया गया है। कई शहरों में तापमान 44 डिग्री के पार पहुंच गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, 27 अप्रैल से अगले तीन दिन तक प्रदेश के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश होने के आसार हैं, जिससे लोगों को कुछ राहत मिल सकती है।
मध्य प्रदेश में गर्मी बढ़ाई मुश्किलें, जनजीवन प्रभावित।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
मध्य प्रदेश इस समय तेज गर्मी की चपेट में है। ग्वालियर, चंबल, सागर और रीवा संभाग में सूरज के तेवर बेहद सख्त हैं, वहीं मालवा-निमाड़ के इंदौर-उज्जैन के साथ भोपाल और नर्मदापुरम में भी तापमान लगातार ऊंचाई पर बना हुआ है। शनिवार को प्रदेश के कई शहरों में पारा 44 डिग्री के पार पहुंच गया, जिससे दिनभर झुलसाने वाली गर्मी का असर देखने को मिला। खजुराहो प्रदेश में सबसे ज्यादा गर्म रहा, जहां तापमान 44.6 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने रविवार को ग्वालियर सहित 22 जिलों में लू चलने की चेतावनी जारी की है। हालांकि, इसी के साथ राहत की खबर भी है। 27 अप्रैल से अगले तीन दिन तक प्रदेश के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई गई है।
22 जिलों में लू चलने की चेतावनी
ग्वालियर, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, डिंडौरी, मंडला, बालाघाट, सिवनी, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, रायसेन, नर्मदापुरम, नीमच, मंदसौर, रतलाम, झाबुआ, धार और अलीराजपुर जिलों में लू का असर रहेगा। वहीं भोपाल, इंदौर और उज्जैन में भी तापमान 41 डिग्री से ऊपर बना रहेगा।
आसमान से बरसी आग
कई शहरों में 44 डिग्री पार शनिवार को प्रदेश के कई हिस्सों में भीषण गर्मी का कहर देखने को मिला। खजुराहो के अलावा रतलाम में 44.5 डिग्री, दतिया और धार में 44.1 डिग्री, नौगांव और श्योपुर में 44 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। टीकमगढ़ और मंडला में 43.8 डिग्री, दमोह में 43.6 डिग्री और उमरिया में 43.5 डिग्री तक पारा पहुंचा। बड़े शहरों की बात करें तो ग्वालियर और उज्जैन में 43 डिग्री, भोपाल में 42.4 डिग्री, इंदौर में 42.2 डिग्री और जबलपुर में 42.6 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया।
यह भी पढ़ें-पहली बार मुस्लिम संगठन खुलकर आया सामने, आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर अल्टीमेटम
ठंडक देने वाले उपकरणों की मांग
गर्मी बढ़ने के साथ ही बाजार में एयर कंडीशनर, कूलर और फ्रिज की मांग में 20 से 30 प्रतिशत तक उछाल आया है। व्यापारियों के अनुसार, कीमतों में हल्की बढ़ोतरी हुई है, लेकिन कम बिजली खपत वाले नए मॉडल ग्राहकों को आकर्षित कर रहे हैं।
मौसम में बदलाव के संकेत
तेज गर्मी के बीच मंदसौर में हल्की बारिश भी दर्ज की गई, जो बदलते मौसम का संकेत है। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश के ऊपर तीन चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय हैं और एक ट्रफ लाइन भी गुजर रही है, जिससे कुछ इलाकों में मौसम बदल रहा है। 28 और 29 अप्रैल को ग्वालियर, चंबल, जबलपुर और सागर संभाग में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ के असर से यह बदलाव देखने को मिलेगा।
यह भी पढ़ें-भीषण गर्मी से बढ़ीं बीमारियां, जेपी अस्पताल में जरूरी दवाओं की कमी, मरीज बाहर खरीदने को मजबूर
गर्मी से बचाव जरूरी
मौसम विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि वे दिनभर पर्याप्त पानी पिएं, धूप में ज्यादा देर तक न रहें और हल्के रंग के सूती कपड़े पहनें। खासतौर पर बच्चों और बुजुर्गों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत है।
Trending Videos

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

कमेंट
कमेंट X