{"_id":"69ecc0f865a8ac4aee002567","slug":"mp-weather-today-heatwave-grips-madhya-pradesh-khajuraho-leads-the-charts-at-44-6-degrees-with-several-citi-2026-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP Weather Today: मध्यप्रदेश में गर्मी का कहर, खजुराहो 44.6 डिग्री के साथ सबसे आगे, कई शहर 44 डिग्री के पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP Weather Today: मध्यप्रदेश में गर्मी का कहर, खजुराहो 44.6 डिग्री के साथ सबसे आगे, कई शहर 44 डिग्री के पार
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल
Published by: Sandeep Kumar Tiwari
Updated Sat, 25 Apr 2026 07:01 PM IST
विज्ञापन
सार
मध्यप्रदेश इस समय भीषण गर्मी की चपेट में है। खजुराहो सबसे गर्म रहा, जबकि कई शहरों में तापमान 44 डिग्री के पार पहुंच गया। दिन के साथ रातें भी गर्म हो गई हैं और फिलहाल राहत के कोई संकेत नजर नहीं आ रहे।
सांकेतिक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
मध्यप्रदेश में अप्रैल के आखिरी दिनों में ही भीषण गर्मी ने हालात बिगाड़ दिए हैं। मौसम विभाग द्वारा शनिवार शाम को जारी आंकड़ों ने साफ कर दिया है कि प्रदेश इस समय तेज लू और झुलसा देने वाली गर्मी की चपेट में है। सुबह से ही तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण लोग बेहाल हैं, जबकि दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा जैसा माहौल देखने को मिल रहा है। प्रदेश में सबसे ज्यादा तापमान खजुराहो में 44.6 डिग्री दर्ज किया गया, जो इस सीजन का सबसे ऊंचा आंकड़ा है। इसके अलावा रतलाम में 44.5 डिग्री, धार और दतिया में 44.1 डिग्री, नौगांव में 44 डिग्री तापमान दर्ज हुआ। इन आंकड़ों से साफ है कि पश्चिम और बुंदेलखंड क्षेत्र दोनों ही तेज गर्मी की चपेट में हैं।
प्रदेश के अधिकतम तापमान वाले शहर
शहर अधिकतम तापमान
खजुराहो - 44.6 डिग्री
रतलाम - 44.5 डिग्री
धार - 44.1 डिग्री
दतिया - 44.1 डिग्री
नौगांव - 44.0 डिग्री
ग्वालियर - 43.0 डिग्री
जबलपुर - 42.6 डिग्री
भोपाल - 42.4 डिग्री
इंदौर - 42.2 डिग्री
बड़े शहरों में भी राहत नहीं
राजधानी भोपाल में पारा 42.4 डिग्री तक पहुंच गया, जो सामान्य से काफी ज्यादा है। इंदौर में 42.2 डिग्री, ग्वालियर में 43 डिग्री और जबलपुर में 42.6 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। शहरों में दिनभर गर्म हवाएं चलती रहीं, जिससे लोगों का बाहर निकलना मुश्किल हो गया।
यह भी पढ़ें-महिला आरक्षण पर सियासी घमासान की तैयारी,नेताप्रतिपक्ष ने बुलाई कांग्रेस विधायक दल की बैठक
पूर्वी मध्यप्रदेश भी झुलसा
पूर्वी जिलों में भी हालात कम गंभीर नहीं हैं। मंडला में 43.8 डिग्री, टीकमगढ़ में 43.8 डिग्री, सतना में 43.3 डिग्री और रीवा में 43 डिग्री तापमान दर्ज हुआ। यह संकेत है कि पूरा प्रदेश एक साथ भीषण गर्मी की चपेट में है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि अगले कुछ दिनों तक गर्मी से राहत मिलने के आसार कम हैं। तापमान और बढ़ सकता है और कई इलाकों में लू चलने की संभावना भी जताई गई है।
रात में भी नहीं मिल रही राहत
गर्मी का असर केवल दिन तक सीमित नहीं है। कई शहरों में रात का तापमान 24 से 26 डिग्री के बीच बना हुआ है। ऐसे में लोगों को रात में भी गर्मी और उमस का सामना करना पड़ रहा है, जिससे नींद और सेहत दोनों प्रभावित हो रही हैं।
यह भी पढ़ें-भीषण गर्मी से बढ़ीं बीमारियां, जेपी अस्पताल में जरूरी दवाओं की कमी, मरीज बाहर खरीदने को मजबूर
नमी कम, हालात और खराब
दिन के समय कई शहरों में आर्द्रता 20 से 30 प्रतिशत के बीच रही, जबकि शाम को भी ज्यादा राहत नहीं मिली। कम नमी और तेज धूप मिलकर गर्मी को और ज्यादा खतरनाक बना रही है। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार प्रदेश के किसी भी हिस्से में बारिश दर्ज नहीं की गई है। लगातार सूखा और साफ आसमान रहने से तापमान में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X