फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

MP News: चंबल में इनामी डकैत ने मांगा टेरर टैक्स, मजदूरों को पीटा तो कॉन्ट्रेक्टर ने काम रोका

Fri, 01 Jul 2022 08:33 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Fri, 01 Jul 2022 08:33 AM IST
सार

एक लाख से अधिक के इनामी डकैत केशव गुर्जर के साथियों ने बुधवार रात सड़क ठेकेदार के मजदूरों पर हमला कर उन्हें लूट लिया और ठेकेदार से टेरर टैक्स दिलवाने की धमकी दी। डकैतों द्वारा टेरर टैक्स मांगने के बाद ठेकेदार ने सड़क निर्माण कार्य रोक दिया है।

विज्ञापन
MP News: In Chambal, the prize dacoit asked for terror tax, when the laborers were beaten up, the contractor stopped the work.
डकैत केशव गुर्जर के साथियों ने मजदूरों पर हमला कर उन्हें लूट लिया। - फोटो : अमर उजाला
मध्य प्रदेश के चंबल अंचल में एक फिर लोग डकैतों के खौफ में जीने को मजबूर हो रहे हैं। हाल ही में राजस्थान के एक डकैत की मुरैना जिले में सक्रियता ने पुलिस की परेशानी को बढ़ा दिया है। बताया जा रहा है कि एक लाख से अधिक के इनामी डकैत केशव गुर्जर के साथियों ने बुधवार रात सड़क ठेकेदार के मजदूरों पर हमला कर उन्हें लूट लिया और ठेकेदार से टेरर टैक्स दिलवाने की धमकी दी। डकैतों द्वारा टेरर टैक्स मांगने के बाद ठेकेदार ने सड़क निर्माण कार्य रोक दिया है। मामले की जानकारी होने के बाद पुलिस की टीमें राजस्थान के संदिग्ध डकैतों की तलाश में जुट गई हैं।
MP News: In Chambal, the prize dacoit asked for terror tax, when the laborers were beaten up, the contractor stopped the work.
डकैतों की धमकी के बाद निर्माणकार्य बंद कर दिया गया है। - फोटो : अमर उजाला
दरअसल जिले के कैलारस तहसील में नेपरी गांव से लेकर बृजगढ़ी तक सड़क निर्माण का काम चल रहा है। यह सड़क निर्माण आरसीएल नाम की कंस्ट्रक्शन कंपनी करवा रही है। सड़क निर्माण में लगे एक दर्जन से ज्यादा मजदूरों ने बुधवार रात ढाई बजे डायल 100 को फोन करके पुलिस की गाड़ी बुलाई, इसके बाद रात में ही चिन्नौनी थाने पहुंचे और बताया कि खेरा गांव के पास सड़क का निर्माण चल रहा है। देर शाम सभी मजदूर यहां खाना खाकर सो रहे थे। रात डेढ़ बजे के करीब छह-सात हथियारबंद बदमाश आ धमके, उन्होंने खुद को राजस्थान और मध्य प्रदेश में सक्रिय डकैत केशव गुर्जर की गैंग का साथी बताया। संदिग्ध डकैतों ने पहले मजदूरों को पीटा फिर मजदूरों के मोबाइल व उनके पास रखे रुपये लूट लिए। राजस्थान के डकैत के यह साथी मजदूरों को धमकाते हुए कह गए हैं कि जब ठेकेदार हमारा हिस्सा दे देगा, तब ही सड़क बन पाएगी।  
MP News: In Chambal, the prize dacoit asked for terror tax, when the laborers were beaten up, the contractor stopped the work.
डकैतों ने ठेकेदार से टेरर टैक्स मांगा है। - फोटो : अमर उजाला
डकैतों ने निर्माण काम बंद करने धमकी दी
मजदूरों के अनुसार बदमाशों ने सड़क का काम बंद करने की धमकी दी है, इसके बाद सड़क के निर्माण कार्य को बंद कर दिया है। डकैत केशव गुर्जर राजस्थान के बाड़ी, बसेड़ी,करौली से लेकर धौलपुर के साथ-साथ मध्य प्रदेश के कई इलाके के क्षेत्र में कई वारदातों के संलिप्त है और इस समय मध्य प्रदेश व राजस्थान की तरफ से 1 लाख 20 हजार का इनामी है।

पांच महीने पहले भी हो चुकी है ऐसी वारदात
राजस्थान के डकैत केशव गुर्जर की गैंग के नाम पर चिन्नौनी थाना क्षेत्र में यह पहली वारदात नहीं है। करीब पांच महीने पहले भी एक पेट्रोल पंप मालिक को इसी तरह धमकाकर लाखों रुपये की मांग की गई है। बताया गया है कि पांच महीने पहले बृजगढ़ी के पास एक नया पेट्रोल पंप बन रहा था, तब रात के समय छह-सात बदमाश आ धमके, जिन्होंने पेट्रोल पंप मालिक से दो लाख रुपये टेरर टैक्स देने के बाद ही पंप का काम पूरा करने की धमकी दी। यह मामला भी पुलिस के पास पहुंचा और उसके बाद पुलिस सुरक्षा में कुछ दिन तक पेट्रोल पंप का निर्माण काम चला।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed