{"_id":"62bd691face40202b34d7f05","slug":"mp-weather-today-relief-from-heat-as-soon-as-monsoon-becomes-active-orange-alert-issued-for-heavy-rain-in-12-districts","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"MP Weather Today: मानसून के सक्रिय होते ही गर्मी से मिली राहत, 12 जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP Weather Today: मानसून के सक्रिय होते ही गर्मी से मिली राहत, 12 जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Thu, 30 Jun 2022 02:43 PM IST
सार
MP Weather Today: मानसून के सक्रिय होते ही गर्मी से मिली राहत, 12 जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी
विज्ञापन
मध्य प्रदेश में मौसम
- फोटो : अमर उजाला
मध्य प्रदेश में मानसून सक्रिय होते ही लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिल गई है। हालांकि जिन क्षेत्रों में भारी बारिश हुई वहां जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। प्रदेश के कई इलाकों में जलप्लावन की स्थिति निर्मित हो गई है। प्रदेश में बुधवार शाम से जारी बारिश का दौर गुरुवार को भी जारी है। प्रदेश के करीब 25 जिलों रुक-रुककर बारिश हो रही है। मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक गुरुवार शाम से बारिश की रफ्तार बढ़ सकती है। मौसम विभाग गुरुवार को 15 से ज्यादा जिलों में मूसलाधार बारिश और 2 जिलों में भारी वर्षा की चेतावनी जारी की है। वहीं, प्रदेश के कई हिस्सो में तेज हवाओं का साथ बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी भी मौसम वैज्ञानिकों ने जारी की है।
Trending Videos
जबलपुर में भारी बारिश से तालाब बनी सड़कें।
- फोटो : अमर उजाला
24 घंटे में यहां हुई बारिश
पिछले 24 घन्टों के दौरान प्रदेश के रीवा, शहडोल, जबलपुर, सागर एवं नर्मदापुरम संभागों के जिलों में अधिकांश स्थानों पर, भोपाल, ग्वालियर एवं चंबल संभागों के जिलों में अनेक स्थानों पर, इंदौर संभाग के जिलों में कहीं कहीं वर्षा दर्ज की गई तथा उज्जैन संभाग के जिलों में मौसम मुख्यत शुष्क रहा। हनुमना में 15, बीजाडांडी में 14, मउगंज, जैसीनगर में 11, जबलपुर, केसली में 9, देवेन्द्र नगर, पलेरा, बीना में 8, सीहावल, बबई में 7. बैतूल, सागर में 6 सेमी बारिश दर्ज की गई।
दक्षिण पश्चिम मानसून प्रदेश के चंबल संभाग के जिलों में, ग्वालियर, दतिया एवं उज्जैन में प्रवेश कर चुका है। दक्षिण पश्चिम मानसून की उत्तरी सीमा दीसा, रतलाम, जयपुर, रोहतक, पठानकोट और जम्मु से होकर ही गुजर रही है।

मध्य प्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी।
- फोटो : अमर उजाला
भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने बीते 24 घंटों में देवास सीहोर में भारी बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी दी है। जबकि इंदौर, मंदसौर, उज्जैन, रतलाम, खरगौन, धार, भिंड, मंडला, सिवनी, बालाघाट, पन्ना, सतना और रीवा में मध्यम से भारी बारिश और 50 किमी की रफ्तार से तेज हवाओं के चलने की चेतावनी जारी की है।
वहीं, भोपाल, रायसेन, नीमच, खंडवा, विदिशा, आगर, राजगढ़, गुना, अशोकनगर, झाबुआ, अलीराजपुर, बड़वानी, ग्वालियर, सागर, मुरैना, डिंडौरी, छतरपुर, जबलपुर, सीधी, उमरिया और शाजापुर में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

भोजताल, भोपाल
- फोटो : अमर उजाला
इन जिलों में येलो अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने बुरहानपुर, हरदा, बैतूल, नर्मदापुरम, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, शिवपुरी, दतिया, श्योपुर कला, अनूपपुर, शहडोल, सिंगरौली, दमोह, कटनी, टीकमगढ़, निवाड़ी में तेज हवाओं के साथ मध्यम बारिश की चेतावनी और वज्रपात की चेतावनी दी है।
24 घंटे के दौरान प्रदेश का तापमान
बारिश के चलते प्रदेश के तापमान में गिरावट दर्ज की गई हैं। बुधवार को प्रदेश का अधिकतम तापमान राजधानी भोपाल में 33.3 और न्यूनतम 26.4 डिग्री, जबलपुर में अधिकतम 35.5 न्यूनतम 22.8, ग्वालियर में अधिकतम 38.4 न्यूनतम 24.4, इंदौर का अधिकतम तापमान 32.4 और न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री दर्ज किया गया।

कमेंट
कमेंट X