{"_id":"6745a42f4959e84060087684","slug":"rangoli-world-record-rangoli-made-in-84-thousand-square-feet-in-neemuch-100-pictures-great-personalities-made-2024-11-26","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Rangoli World Record: नीमच में 84 हजार वर्ग फीट में बनी रंगोली, महान विभूतियों के 100 चित्र बनाए, CM ने सराहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rangoli World Record: नीमच में 84 हजार वर्ग फीट में बनी रंगोली, महान विभूतियों के 100 चित्र बनाए, CM ने सराहा
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, नीमच
Published by: अरविंद कुमार
Updated Tue, 26 Nov 2024 04:04 PM IST
सार
नीमच में 84 हजार वर्ग फीट में महान विभूतियों के 100 चित्रों वाली रंगोली बनाई गई है। इसे एशिया बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड और इंडिया बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया गया है। इस पर प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भी बधाई दी है।
विज्ञापन
1 of 6
रंगोली का विश्व रिकॉर्ड
- फोटो : अमर उजाला
Link Copied
सनातन सर्वधर्म भैरव भक्ति महोत्सव के अंतर्गत राष्ट्र संत डॉ. वंसत विजय महाराज के मार्गदर्शन में 84 हजार वर्ग फीट की रंगोली बनाकर रिकॉर्ड कायम किया गया है। इस विशाल रंगोली को एशिया बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के अधिकारी ने नीमच पहुंच निरीक्षण किया और पदक व प्रमाण पत्र सौंपा, जिसे गुरुदेव ने नीमच शहर को समर्पित कर दिया।
Trending Videos
2 of 6
गुरुदेव सहित अन्य लोग
- फोटो : अमर उजाला
उल्लेखनीय है कि राष्ट्र संत डॉ. वसंत विजय महाराज के सानिध्य में नीमच के दशहरा मैदान में आयोजित नौ दिवसीय सनातन सर्वधर्म भैरव भक्ति महोत्सव के अंतर्गत नए-नए कीर्तीमान कायम किए जा रहे। इसमें भैरवनाथ को 2024 प्रकार की मिठाइयां अर्पित कर कीर्तिमान रचा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 6
रंगोली
- फोटो : अमर उजाला
गुरुदेव के सानिध्य में इंदौर के कलाकारों द्वारा शहर के डॉ. राजेंद्र प्रसाद स्टेडियम में 84 हजार वर्ग फीट की रंगोली तैयार की गई। इसमें देश के 28 राज्यों के करीब 100 महापुरुष, क्रांतिकारी, संत और नेताओं के चित्र उकेरे गए हैं, जिसके निर्माण कार्य 22 नवंबर की शाम तक जारी रहा।
4 of 6
रंगोली
- फोटो : अमर उजाला
गुरुदेव के मार्गदर्शन में श्री पार्श्व पद्मावति सेवा ट्रस्ट द्वारा एशिया बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड और इंडिया बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के समक्ष विश्व की सबसे बड़ी रंगोली बनाने का दावा पेश किया था। इसका निरीक्षण करने शुक्रवार को दोनों संस्थाओं की ओर से रिकॉर्ड की जांच करने अधिकारी नरविजय यादव को नीमच भेजा गया, जिन्होंने रंगोली का निरीक्षण मौके पर पहुंचकर ड्रोन के माध्यम से किया।
विज्ञापन
5 of 6
युवतियां
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने दशहरा मैदान स्थित भैरव भक्ति महोत्सव के पंडाल में पहुंच राष्ट्र संत डॉ. वसंत विजय महाराज के समक्ष नीमच के राजेंद्र प्रसाद स्टेडियम में बनाई गई रंगोली को अब तक की विश्व की सबसे बड़ी रंगोली घोषित किया और कहा कि यह रिकॉर्ड एशिया बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड व इंडिया बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया जाएगा। नीमच में सबसे बड़ी रंगोली के वर्ल्ड रिकॉर्ड की घोषणा के बाद राष्ट्र संत गुरुदेव ने कहा कि यह जो नीमच में रंगोली बनाने का कीर्तिमान रचा गया है और विश्व रिकॉर्ड बनाया गया है, नीमच शहर को समर्पित है।
गुरुदेव के कहने पर एशिया बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के अधिकारी नरविजय यादव ने नीमच में रंगोली का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने का पदक विधायक दिलीप सिंह परिहार को पहनाया। जबकि वर्ल्ड रिकॉर्ड का प्रमाण-पत्र कार्यक्रम संयोजक व पूर्व नपाध्यक्ष राकेश पप्पू जैन को प्रदान किया, जिसके साक्षी कथा पंडाल में मौजूद हजारों भक्तगण बने।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X