सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Omkareshwar News: अवैध शराब बनाने वालों पर कार्रवाई, घने जंगलों में बने ठिकानों पर 10 KM चलकर पहुंची पुलिस

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ओंकारेश्वर Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 04 Jul 2025 05:18 PM IST
सार

ओंकारेश्वर के जंगलों में अवैध कच्ची शराब का निर्माण महुआ और जहरीले रसायनों से हो रहा है, जो युवाओं के स्वास्थ्य के लिए घातक है। पुलिस ने अभियान चलाकर भट्ठियां और लहान नष्ट किए, लेकिन माफिया भाग निकले। 

विज्ञापन
Omkareshwar News: Illegal raw liquor was being made in dense forests, police reached after walking 10 KM
ओंकारेश्वर पुलिस ने बड़ी मात्रा में कच्ची शराब पकड़ी - फोटो : अमर उजाला
ओंकारेश्वर के आसपास के जंगलों में बड़ी मात्रा में अवैध रूप से कच्ची शराब का निर्माण किया जा रहा है। यह शराब महुआ, लहान और अन्य जहरीले रसायनों से बनाई जाती है। खुले जंगलों में लकड़ी जलाकर बनाए जा रहे ड्रम और भट्ठियां न केवल पर्यावरण को नुकसान पहुंचा रही हैं, बल्कि समाज के युवा वर्ग को नशे की लत में धकेल रही हैं।


ये भी पढ़ें- बड़वाह नावघाखेड़ी घाट पर नर्मदा में समा गया मासूम आर्यन, परिजनों पर टूटा दुखों का पहाड़

Trending Videos
Omkareshwar News: Illegal raw liquor was being made in dense forests, police reached after walking 10 KM
ओंकारेश्वर पुलिस ने बड़ी मात्रा में कच्ची शराब पकड़ी - फोटो : अमर उजाला
हाल ही में ओंकारेश्वर पुलिस ने एक साहसिक अभियान चलाकर इन जंगलों में छापा मारा। खंडवा पुलिस अधीक्षक मनोज राय के निर्देश के बाद एसडीओपी मुंदी और थाना प्रभारी अनूपसिंह सिंधिया के नेतृत्व में पुलिस टीम करीब 10 किलोमीटर पैदल चलकर जंगलों के भीतर उन ठिकानों तक पहुंची, जहां यह कच्ची शराब तैयार की जा रही थी। टीम में सहायक उप निरीक्षक कमलेश नागराज, आरक्षक रवि सोलंकी, जितेंद्र करोले, नंदराम दंगोड़े और चंद्रवीर शामिल थे।

अभियान में पुलिस ने कई ड्रम, भट्ठियां और तैयार महुआ लहान को नष्ट किया। हालांकि शराब माफिया पहले ही जंगल की आड़ लेकर भाग निकले।  यह शराब न केवल अवैध है, बल्कि अत्यंत जानलेवा भी। इसमें इस्तेमाल होने वाले रसायन और अधपके महुआ से तैयार तरल युवाओं की किडनी, लीवर और तंत्रिका तंत्र को तेजी से क्षतिग्रस्त करता है। कई मामलों में तो नशे के बाद अंधापन, लकवा और यहां तक कि मौत तक हो जाती है।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed