{"_id":"6703e89704281464f70d5db3","slug":"increase-of-tigers-in-madhya-pradesh-tigress-p141-came-from-tiger-reserve-gave-birth-to-four-cubs-2024-10-07","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Tiger Growth in MP: पन्ना टाइगर रिजर्व से आई खुशखबरी, बाघिन P141 ने दिया चार शावकों को जन्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tiger Growth in MP: पन्ना टाइगर रिजर्व से आई खुशखबरी, बाघिन P141 ने दिया चार शावकों को जन्म
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पन्ना
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Mon, 07 Oct 2024 07:26 PM IST
सार
पन्ना टाइगर रिजर्व में एक बार फिर नन्हे शावकों की किलकारी एक साल बाद गूंजी है। बीते दिनों बाघिन P141 ने चार शावकों को जन्म दिया है। अब उनकी पहली झलक सामने आई है। अब यहां 90 बाघ हो गए हैं।
विज्ञापन
1 of 3
पन्ना में चार शावकों का जन्म हुआ है।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
मध्यप्रदेश के पन्ना टाइगर रिज़र्व में आये दिन पर्यटकों को बाघों के दीदार से पर्यटकों की खुशियां का ठिकाना नहीं रहता है, क्योंकि पन्ना टाइगर रिजर्व में लगातार बाघों का संसार बढ़ता जा रहा है। इसमें सभी शावक विचरण करते पर्यटकों के कैमरे में कैद हो गए।
2 of 3
पन्ना में चार शावकों का जन्म हुआ है।
- फोटो : सोशल मीडिया
बाघिन P141 ने दिया चार शावकों को जन्म
पन्ना टाइगर रिजर्व में एक बार फिर नन्हे शावकों की किलकारी एक साल बाद गूंजी है। बीते दिनों बाघिन P141 ने चार शावकों को जन्म दिया है। अब उनकी पहली झलक सामने आई है। शावक अपनी मां के साथ विचरण कर रहे थे तभी पन्ना टाइगर रिजर्व में बाघों के दीदार करने पहुंचे पर्यटकों ने वीडियो साझा किया है। इसके बाद प्रबंधन ने पुष्टि की और बताया सुखद खबर है।
3 of 3
पन्ना में चार शावकों का जन्म हुआ है।
- फोटो : सोशल मीडिया
90 के पार पहुंची संख्या
पन्ना टाइगर रिजर्व बाघों के लिए अनुकूल है और बाघों की संख्या 90 के पार पहुंच गई है। पन्ना टाइगर रिजर्व 2008-09 में बाघ विहीन हो चुका था। बाघ पुनर्स्थापना कर कान्हा और पेंच से लाए गए बाघ बाघिन और पन्ना टाइगर रिजर्व के अधिकारियों-कर्मचारियों की मेहनत के बाद आज पंन्ना टाइगर रिजर्व बाघों से गुलजार है। जहां अब पर्यटकों को टाइगर के दीदार हो रहे हैं तो वहीं चारों शावक स्वास्थ्य बताए जा रहे हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।