Hindi News
›
Photo Gallery
›
Madhya Pradesh
›
Protest against liquor shop in Indore: Former minister Jitu Patwari arrived with a crane, said- if the public calls, we will reach to remove the shop
{"_id":"62486452b55d720ae978a033","slug":"protest-against-liquor-shop-in-indore-former-minister-jitu-patwari-arrived-with-a-crane-said-if-the-public-calls-we-will-reach-to-remove-the-shop","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इंदौर में शराब दुकान का विरोध: पूर्व मंत्री जीतू पटवारी क्रेन लेकर पहुंचे, कहा- जनता पुकारेगी तो हम दुकान हटाने पहुंच जाएंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंदौर में शराब दुकान का विरोध: पूर्व मंत्री जीतू पटवारी क्रेन लेकर पहुंचे, कहा- जनता पुकारेगी तो हम दुकान हटाने पहुंच जाएंगे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Sat, 02 Apr 2022 08:27 PM IST
सार
पूर्व मंत्री और विधायक जीतू पटवारी शराब दुकान का विरोध करते नजर आए। वे शराब दुकान हटवाने के लिए क्रेन भी साथ लाए थे। उन्होंने शिवराज सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश को मद्यप्रदेश बनाने में जुटी भाजपा सरकार युवाओं को रोजगार नहीं नशा दे रही है।
विज्ञापन
1 of 4
विधायक जीतू पटवारी शराब दुकान हटवाने के लिए क्रेन भी साथ लाए थे।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
पूर्व मंत्री और विधायक जीतू पटवारी शराब दुकान का विरोध करते नजर आए। वे शराब दुकान हटवाने के लिए क्रेन भी साथ लाए थे। उन्होंने शिवराज सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश को मद्यप्रदेश बनाने में जुटी भाजपा सरकार युवाओं को रोजगार नहीं नशा दे रही है।
2 of 4
पटवारी ने कहा कि उमा भारती ने शराब नीति को लेकर कहा है कि उन्हें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर शर्म आती है। उमा भारती की बात बिल्कुल सही है।
- फोटो : सोशल मीडिया
पटवारी ने कहा कि उमा भारती ने शराब नीति को लेकर कहा है कि उन्हें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर शर्म आती है। उमा भारती की बात बिल्कुल सही है। पटवारी ने कहा यह क्रेन सांकेतिक है। जनता में इतना रोष है कि वह खुद दुकान हटाना चाहती है और कानून हाथ में लेना चाहती है। पटवारी ने कहा आज गुड़ी पड़वा है, जो हमारे हिंदू धर्म के अनुसार नया वर्ष है। आज पहली दुकान हटी है। जहां जनता पुकारेगी हम शंख लेकर पहुंच जाएंगे और दुकानें हटाएंगे।
3 of 4
जीतू पटवारी ने कहा कि यह शराब दुकानों को हटाने का शंखनाद है।
- फोटो : सोशल मीडिया
जीतू पटवारी ने कहा कि बात प्रदेश के बच्चों को नशेड़ी बनाने की है। साथ ही शराब को सस्ती करके मप्र को मदिरा प्रदेश बनाने की है। पूर्व मंत्री के मुताबिक मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के भाषण में, भाव में, उनके चेहरे की विनम्रता और उनके अंदर के विचार में अंतर है। उनके विचारों में क्रूरता दिखती है। बेटे और भांजे-भांजियों की उन्नति की बात करने वाला मामा उन्हें नशेड़ी बनाना चाहता है। ये उनकी नीतियों से पता चलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
नई शराब दुकान खुलने के विरोध में इंदौर के बिचौली मर्दाना के रहवासी सड़क पर उतर आए।
- फोटो : सोशल मीडिया
नई शराब दुकान खुलने के विरोध में इंदौर के बिचौली मर्दाना के रहवासी सड़क पर उतर आए। दरअसल बिचौली मर्दाना में आवंटित नई शराब दुकान एक निजी स्कूल के ठीक सामने है। ऐसे में शराब दुकान का बच्चों पर गलत असर ना हो, इसलिए लोग यहां दुकान खोलने का विरोध कर रहे हैं। पटवारी ने कहा कि शराब दुकान को बंद कराने के लिए आबकारी विभाग के अधिकारी और ठेकेदार भी आए हैं। शराब की दुकान को दूसरी जगह स्थान दिया जाएगा और यहां से हटाया जाएगा।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।