फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Brides: शादी की तीसरी रात दुल्हनों ने कर दिया कांड, दो-दो लाख देकर बिहार से लाए थे, दूल्हे बोले- हम तो बच गए

Sun, 21 Jul 2024 07:57 AM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़ Published by: उदित दीक्षित Updated Sun, 21 Jul 2024 07:57 AM IST
सार

शादी की तीसरी रात दुल्हनों ने कर दिया कांड, दूल्हे बोले- अच्छा हुआ वो चली गईं, हम तो बच गए

विज्ञापन
Rajgarh Crime News 2 Bride Bought From Bihar Made Allegation Kidnapping and Rape Case
मध्य प्रदेश के राजगढ़ का मामला। - फोटो : अमर उजाला

मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले से हैरान कर देने वाले मामले सामने आए हैं। यहां रहने वाला एक व्यक्ति शादी के 10 साल तक पिता नहीं बन सका था। पत्नी से मंजूरी मिलने के बाद उसने दूसरी शादी करने का फैसला किया। वहीं, एक दूसरे व्यक्ति की पत्नी की मृत्यु हो गई थी, ऐसे में जीवन में आए खालीपन को भरने के लिए उसने दूसरी शादी करने फैसला किया। दोनों ने शादी भी की, लेकिन उनकी नई नवेली पत्नियों ने उन्हें ऐसा फंसाया कि अब वे कह रहे हैं कि अच्छा हुआ वो चली गई, कम से कम हम तो बच गए... आइए, जानते हैं दोनों व्यक्तियों के साथ ऐसा क्या हुआ कि रुपये लुटने, पत्नी छूट जाने और तमाम परेशानी झेलने के बाद भी वे सुकून की सांस ले रहे हैं...।      



क्या है मामला?
राजगढ़ जिले के सुलतानिया गांव में प्रेम सिंह और नारानिया गांव के मुकेश रहते हैं। 45 साल के प्रेम सिंह की शादी को दस साल हो चुके हैं, लेकिन उनकी कोई संतान नहीं है। ऐसे में प्रेम सिंह ने अपनी पत्नी से दूसरी शादी करने की बात की, ताकि घर में बच्चे की किलकारी गूंज सके। पत्नी भी उसकी दूसरी शादी करने की बात पर सहमत हो गई। दूसरी तरह नारानिया गांव के रहने वाले 30 साल के मुकेश की पत्नी की मृत्यु पिछले साल हो गई थी। कम उम्र में पत्नी की मृत्यु से उसके जीवन में खालीपन आ गया था, इसे दूर करने के लिए वह भी दूसरी शादी करना चाह रहा था। यह बात जिले के खिलचीपुर क्षेत्र में रहने वाले हेमराज को पता चली। हेमराज को उसके इलाके के लोग शादीलाल घरजोड़े भी कहते हैं।  

Rajgarh Crime News 2 Bride Bought From Bihar Made Allegation Kidnapping and Rape Case
मध्य प्रदेश के राजगढ़ का मामला। - फोटो : अमर उजाला

तस्वीरें दिखाकर जाल में फंसाया
इसके बाद हेमराज (शादी कराने वाले दलाल) ने प्रेम सिंह और मुकेश से संपर्क किया। उसने दोनों को बिहार के रोहतास जिले में रहने वाली दो लड़कियों को तस्वीर दिखाई जो दोनों को पसंद भी आ गई। हेमराज ने उनसे कहा कि शादी के लिए दो-दो लाख रुपये लगेंगे। प्रेम सिंह और मुकेश दोनों ही इसके लिए तैयार हो गए। शादी के लिए सोमवर का दिन तय हुआ।  

मंदिर में हुई थी शादी 
हेमराज सोमवार को प्रेम सिंह और मुकेश को शादी कराने के लिए रोहतास ले गया। यहां से वह दोनों को लेकर जिला मुख्यालय सासाराम से करीब 20 किमी दूर डेहरी ओन सोन पहुंचा। दोनों लड़कियों इसी इलाके में रहती हैं। यहां के एक मंदिर में प्रेम सिंह और मुकेश की शादी हुई, इसके बाद दोनों अपनी-अपनी दुल्हनों को लेकर गांव आ गए। 

Rajgarh Crime News 2 Bride Bought From Bihar Made Allegation Kidnapping and Rape Case
ये दस्तावेज मिले। - फोटो : अमर उजाला
इस शर्त पर हुआ समझौता
गुरुवार की रात सुलतानिया गांव के प्रेम सिंह की पत्नी एक लड़के के साथ भाग रही थी, जिसे ग्रामीणों ने देख लिया और दोनों को पकड़कर प्रेम सिंह के हवाले कर दिया। प्रेम सिंह ने अपनी नई नवेली दुल्हन से पूछताछ की तो उसकी भाषा ही बदल गई। वह उसे रेप केस में फंसाने की धमकी देने लगी। प्रेम सिंह ने नरानिया गांव के मुकेश को कॉल किया तो उसके साथ भी ऐसा ही हो रहा था। अगले दिन शुक्रवार को मामला उद्नखेड़ी पुलिस के पास पहुंचा। इस दौरान चौकी में दोनों दुल्हन, प्रेमसिंह, मुकेश, हेमराज और ग्रामीण समेत अपने आपकों दुल्हनों का परिजन बताने वाले लोग भी मौजूद थे। शादी कराने वाले दलाल ने पूरे मामले से अपना किनारा कर लिया। उसने कहा- मैं सिर्फ रिश्ता कराता हूं। शादी के बाद दुल्हन रहे न रहे यह उनकी मर्जी है। इधर, दोनों दुल्हनें प्रेम सिंह और मुकेश पर दुष्कर्म का केस दर्ज कराने की धमकी देने लगीं। इसके बाद प्रेम सिंह और मुकेश अपने दो-दो लाख रुपये छोड़ने और पत्नी को जाने देने की बात पर राजी हो गए। इसके अलावा यह भी तय हुआ कि दुल्हनें कभी दुल्हों पर किसी तरह का केस नहीं करेंगी और न ही उनसे रुपयों की मांग करेंगी। 

पुलिस पर लगे पैसे लेने के आरोप 
यह पूरा मामला सामने आने के बाद पुलिस पर भी कई सवाल उठे। कहा गया कि पूरा मामला लुटेरी दुल्हनों के गैंग से जुड़ा हुआ था, इसके बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। पुलिस पर पैसे लेकर उन्हें जाने देने के आरोप भी लगाए गए। इन आरोपों को लेकर चौकी प्रभारी संदीप सोनी ने एक वीडियो जारी किया। जिसमें उन्होंने कहा कि दोनों पक्षों ने आपसी सहमति से राजीनामा किया है। इस कारण पुलिस ने किसी पर कारवाई नहीं की। पुलिस पर पैसे लेने के झूठे आरोप लगाए जा रहे हैं।

अजीब है इस समुदाय की 'अंधेरी खेलना' परंपरा, शादी के लिए अपराध जरूरी; विधवा की जिंदगी नर्क जैसी, एक क्लिक पर पढ़ें पूरी खबर     
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed