सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Shocking: गर्भवती के पेट में बच्चा, बच्चे के पेट में बच्चा, महिला ने बेटी को जन्म दिया; बचाने की कोशिश जारी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: उदित दीक्षित Updated Wed, 25 Sep 2024 11:59 AM IST
सार

Pregnant Woman Womb Baby in Baby Womb: गर्भवती महिला ने नार्मल डिलीवरी के जरिए बेटी को जन्म दिया है। नवजात बच्ची का सीटी स्कैन किया गया है। जिसमें उसके पेट में बच्चा होने की संभावना ज्यादा नजर आ रही है। टेरिटोमा की संभावना कम है।

विज्ञापन
MP News Baby in Pregnant Woman Womb Baby in Baby Womb Know Doctors Report
मप्र के सागर जिले का है मामला। - फोटो : अमर उजाला

मध्य प्रदेश में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां, एक महिला के पेट में पल रहे बच्चे के अंदर भी एक बच्चा पल रहा था। अल्ट्रासाउंट कराने पर डॉक्टरों को इसकी जानकारी लगी थी। अब महिला ने बच्चे को जन्म दिया दे दिया। इस कंडीशन को मेडिकल भाषा में फीटस इन फीटू कहा जाता है। डॉक्टरों के अनुसार लाखों महिलाओं में किसी एक के साथ ऐसा होता है। जन्म के बाद से नवजात जिला अस्पताल के एसएनसीयू वार्ड में भर्ती हैं, उसे बचाने के लिए डॉक्टर सर्जरी करने को लेकर विचार-विमर्श कर रहे हैं। 





मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह रेयर केस सागर जिले की एक गर्भवती महिला में सामने आया है। बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज के रेडियोलॉजी विभाग के अध्यक्ष और प्राध्यापक डॉ. पीपी सिंह ने बताया कि केसली की रहने वाली एक गर्भवती महिला नौवें महीने में उनके निजी क्लीनिक पर जांच कराने के लिए आई थी। जांच में महिला के गर्भ में पल रहे नवाजत के अंदर भी एक बच्चा होने का संदेह हुआ। इसके बाद उसे मेडिकल कॉलेज बुलाया, जहां जांच के दौरान महिला के गर्भ के अंदर एक और बेबी या टेरिटोमा की मौजूदगी नजर आई। इसके बाद महिला को मेडिकल कॉलेज में प्रसव कराने की सलाह दी गई, लेकिन वह यहां आशा कार्यकर्ता के साथ आई थी। ऐसे में वह महिला को वापस केसली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गईं, जहां सामान्य प्रसव हुआ है। 

Trending Videos
MP News Baby in Pregnant Woman Womb Baby in Baby Womb Know Doctors Report
मप्र के सागर जिले का है मामला। - फोटो : अमर उजाला

बच्चे के पेट में नजर आई गांठ 
डॉक्टर पीपी सिंह ने कहा कि अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट में महिला के पेट में पल रहे बच्चे के पेट में एक गांठ नजर आ रही थी। हमें डॉपलर करके देखा तो खून आने लगा। ऐसे में फीटस इन फीटू की संभावना जताई गई, इसमें बच्चे के अंदर भी बच्चा पल रहा होता है।



फ्राइड फिश के साथ पति को पिलाई शराब, फिर सीने पर बैठी पत्नी और तब तक गला दबाया, जब तक नहीं रुक गई सांस, प्रेमी के लिए खेला खूनी खेल
विज्ञापन
विज्ञापन
MP News Baby in Pregnant Woman Womb Baby in Baby Womb Know Doctors Report
मप्र के सागर जिले का है मामला। - फोटो : अमर उजाला

जीवन में ऐसा केस नहीं देखा 
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार डॉक्टर पीपी सिंह ने कहा कि मेडिकल हिस्ट्री में इस तरह के केस काफी दुर्लभ होते हैं। पांच लाख महिला में से किसी एक में ऐसा होता हैं। अब तक दुनिया में इस तरह के 200 केस ही सामने आए हैं, जो लिटरेचर में ऑनलाइन मौजूद हैं। मैंने खुद अपने जीवन में ऐसा पहला केस देखा है। 

प्रसादम विवाद, जानिए बाबा महाकाल के प्रसाद में मिलने वाले लड्डू कैसे बनते हैं? कहां से आता है घी-बेसन, एक क्लिक पर पढ़ें

बच्चा होने की संभावना ज्यादा
डॉक्टर पीपी सिंह ने बताया कि गर्भवती महिला ने नार्मल डिलीवरी के जरिए बेटी को जन्म दिया है। नवजात बच्ची का सीटी स्कैन किया गया है। जिसमें उसके पेट में बच्चा होने की संभावना ज्यादा नजर आ रही है। टेरिटोमा की संभावना कम है।

IAS Tina Dabi: बाड़मेर कलेक्टर टीना के सामने घूंघट वाली सरपंच का ऐसा भाषण, लूट ली महफिल, एक क्लिक पर देखें वायरल वीडियो

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed