सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

MP News: कौन हैं अंजना अहिरवार की मां? जिनसे दिग्विजय सिंह ने खुद घर जाकर बंधवाई राखी

न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सागर Published by: अरविंद कुमार Updated Mon, 19 Aug 2024 06:05 PM IST
सार

MP News: कौन हैं अंजना अहिरवार की मां? जिनसे दिग्विजय सिंह ने खुद घर जाकर बंधवाई राखी

विज्ञापन
MP News Digvijay Singh himself went to Anjana Ahirwar mother house and tied Rakhi Sagar
राखी बंधवाते हुए दिग्विजय सिंह - फोटो : अमर उजाला

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह सागर जिले में खुरई तहसील स्थित ग्राम बड़ोदिया नौनागिर पहुंचे। यहां वे मृतक अंजना अहिरवार की मां से राखी बंधवाए।

Trending Videos
MP News Digvijay Singh himself went to Anjana Ahirwar mother house and tied Rakhi Sagar
दिग्विजय को मिठाई खिलाते हुए - फोटो : अमर उजाला

नौनागिर में अहिरवार परिवार पिछले दो साल से दबंगों के जुल्म से प्रताड़ित है। साल 2023 में अंजना अहिरवार के भाई नितिन अहिरवार को दबंगों ने बेरहमी से मार डाला था। तब भी पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह दलित परिवार के साथ खड़े थे। पिछले साल उन्होंने मृतक नितिन अहिरवार की मां और बहन अंजना अहिरवार से राखी बंधवाई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
MP News Digvijay Singh himself went to Anjana Ahirwar mother house and tied Rakhi Sagar
दिग्विजय सिंह सहित अन्य लोग - फोटो : अमर उजाला

पूर्व सीएम ने पिछले रक्षाबंधन में ये घोषणा की थी कि रक्षाबंधन में जब भी वे मध्यप्रदेश में रहेंगे, राखी का त्योहार इसी परिवार के साथ मनाएंगे। मई 2024 में इस परिवार पर फिर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा, जब अहिरवार परिवार की बेटी अंजना अहिरवार की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। उस वक़्त भी परिवार के सदस्य की तरह पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह अंजना की अंतेष्टि में शामिल हुए थे। 

MP News Digvijay Singh himself went to Anjana Ahirwar mother house and tied Rakhi Sagar
दिग्विजय सिंह को राखी बंधाती हुई अंजना अहिरवार की मां - फोटो : अमर उजाला

पूर्व सीएम इस बार भी रक्षाबंधन में बड़ोदिया नौनागीर पहुंचे और मृतक नितिन और अंजना की मां से राखी बंधवाई। उन्होंने अहिरवार परिवार को दुख की इस घड़ी में ढांढस बंधाते हुए कहा कि वे पूरे मन से अहिरवार परिवार के साथ खड़े है और हरसंभव मदद करते रहेंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed