सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

CM Mohan Yadav: अदरक कूटी, चाय बनाई, फिर छानकर लोगों को पिलाई, मप्र के सीएम मोहन यादव का यह अंदाज देखा क्या?

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना Published by: उदित दीक्षित Updated Sun, 27 Oct 2024 05:00 PM IST
सार

CM Mohan Yadav: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपनी धर्मपत्नी सीमा यादव के साथ चित्रकूट में भगवान कामतानाथ के दर्शन किए। साथ ही पांच किलोमीटर लंबे कामदगिरी पर्वत की परिक्रमा की। इस दौरान उन्होंने एक दुकान पर चाय बनाई।

विज्ञापन
MP News: CM Mohan Yadav Makes Adrak Wali Chai On Chitrakoot Visit With Wife Seema Yadav See Photos
सीएम मोहन यादव ने चित्रकूट में बनाई चाय। - फोटो : अमर उजाला

CM Mohan Yadav Makes Chai: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव का चित्रकूट में कुछ अलग ही अंदाज देखने को मिला। कामदगिरी पर्वत की परिक्रमा के दौरान उन्होंने अदरक वाली चाय बनाकर लोगों को पिलाई।  जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। बता दें कि मुख्यमंत्री मोहन यादव दो दिवसीय सतना जिले के चित्रकूट दौरे पर हैं। रविवार सुबह उन्होंने पत्नी सीमा यादव के साथ भगवान कामतानाथ के दर्शन किए।


 

Trending Videos
MP News: CM Mohan Yadav Makes Adrak Wali Chai On Chitrakoot Visit With Wife Seema Yadav See Photos
पत्नी सीमा यादव भी रहीं मौजूद। - फोटो : अमर उजाला

जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपनी धर्मपत्नी सीमा यादव के साथ चित्रकूट में भगवान कामतानाथ के दर्शन किए। साथ ही पांच किलोमीटर लंबे कामदगिरी पर्वत की परिक्रमा की। परिक्रमा मार्ग में सरयू धारा के पास स्थित राधा-कृष्ण मंदिर के नीचे चाय की दुकान चलाने वाली महिला राधा ने मुख्यमंत्री मोहन यादव को चाय पीने के लिए आमंत्रित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
MP News: CM Mohan Yadav Makes Adrak Wali Chai On Chitrakoot Visit With Wife Seema Yadav See Photos
चाय छानते सीएम यादव। - फोटो : अमर उजाला

चाय दुकान संचालिका राधा के बुलाने मुख्यमंत्री मोहन यादव उनकी छोटी सी दुकान पर पहुंचे और खुद चाय बनाने लगे। उन्होंने गैस पर चाय चढ़ाई, अदरक कूटी, चाय की पत्नी और चीनी डालकर गरमा-गरम चाय बनाई। इस दौरान उनकी पत्नी सीमा यादव भी चाय बनाने में उनकी मदद करती नजर आईं। चाय तैयार होने के बाद मुख्यमंत्री ने इसे छानकर अपने सहयोगियों को पिलाया और खुद भी चाय का आनंद लिया।

MP News: CM Mohan Yadav Makes Adrak Wali Chai On Chitrakoot Visit With Wife Seema Yadav See Photos
साथियों के साथ चाय का आनंद लेते सीएम यादव। - फोटो : अमर उजाला

सीएम मोहन यादव ने इसका वीडियो अपने सोशल मीडिया आकाउंट से शेयर किया। जिसे कैप्शन देते हुए उन्होंने लिखा- आज की चाय बहन नहीं, भाई बनाएगा। अब तक इस वीडियो को हजारों लोग देख चुके हैं। सीएम के चाय बनाने के वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed