सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Shajapur: नेशनल हाईवे पर ट्रक पलटने से रोड पर बिखरी हरी मिर्च, यातायात भी हुआ अवरुद्ध, ट्रक चालक घायल

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाजापुर Published by: दिनेश शर्मा Updated Tue, 20 Aug 2024 01:28 PM IST
सार

शाजापुर जिले से गुजर रहे नेशनल हाईवे 52 पर मंगलवार सुबह हरी मिर्च लेकर जा रहा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। इसके बाद सड़क पर मिर्चियों को बोरे बिखर गए, वहीं कुछ बोरियां फट गईं तो हरी मिर्च भी फैल गई। कुछ देर यातायात बाधित रहा। 

विज्ञापन
Shajapur: Green chilli scattered on the road due to truck overturning on the National Highway
हरी मिर्च के बोरे लेकर जा रहा ट्रक नेशनल हाईवे पर पलट गया। - फोटो : अमर उजाला

Trending Videos
Shajapur: Green chilli scattered on the road due to truck overturning on the National Highway
शाजापुर में ट्रक पलटने के बाद मिर्च सड़क पर फैल गई। - फोटो : अमर उजाला
राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 52 पर मक्सी के पास कनासिया नाका चौराहे पर हरी मिर्च से भरा एक ट्रक पलट गया। इससे ट्रक में भरी हरी मिर्च की कट्टीयां रोड पर फैल गईं और हाईवे पर जगह-जगह हरी मिर्च बिखर गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और हरी मिर्चियों को हाईवे से हटवा कर ट्रक को भी एक तरफ करवाया। जिससे कि हाईवे पर यातायात व्यवस्था सुचारू हो सके। 

इस दुर्घटना में ट्रक चालक घायल हुआ है। जिसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। जिस स्थान पर यह हादसा हुआ। वहां पर आए दिन हादसे होते रहते हैं। कुछ बड़े हादसे भी यहीं पर हुए हैं। जिनमें लोगों की मौत भी हुई है। लगातार हादसों के बाद कुछ महीने पहले यहां पर ब्रेकर बनवा दिए गए हैं। अब यह ब्रेकर भी हादसे की वजह बन रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Shajapur: Green chilli scattered on the road due to truck overturning on the National Highway
हरी मिर्च के बोरे लेकर जा रहा ट्रक नेशनल हाईवे पर पलट गया। - फोटो : अमर उजाला
दरअसल इंदौर की ओर से आने वाले वाहन तेज रफ्तार से इस चौराहे पर आते हैं और अचानक ब्रेकर आने से वहां कई बार अनियंत्रित होकर इस तरह के हादसों के शिकार होते हैं। ऐसे में यहां पर दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए जरूरी उपाय करने की आवश्यकता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed