सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Ujjain: दशहरे पर नए रूट से निकली बाबा महाकाल की सवारी, भक्त हुए निहाल; चारों ओर गूंजा जय श्री महाकाल

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: शबाहत हुसैन Updated Sat, 12 Oct 2024 07:18 PM IST
सार

कालो के काल बाबा महाकाल वैसे तो वर्ष में कई बार अपनी प्रजा का हाल जानने के लिए पुराने शहर में नगर भ्रमण पर निकलते हैं, लेकिन आज विजयदशमी (दशहरे) पर बाबा महाकाल की सवारी वर्ष में एक बार नए शहर में भी आई।

विज्ञापन
Baba Mahakal's procession started from a new route in Ujjain on Dussehra
बाबा महाकाल - फोटो : अमर उजाला
कालो के काल बाबा महाकाल वैसे तो वर्ष में कई बार अपनी प्रजा का हाल जानने के लिए पुराने शहर में नगर भ्रमण पर निकलते हैं, लेकिन आज विजयदशमी (दशहरे) पर बाबा महाकाल की सवारी वर्ष में एक बार नए शहर में भी आई।

Trending Videos
Baba Mahakal's procession started from a new route in Ujjain on Dussehra
सवारी - फोटो : अमर उजाला
जहां बाबा महाकाल के भक्त नए शहर में भी भगवान का ऐसा भव्य स्वागत अभिनंदन किया कि इस दौरान चारों ओर जय श्री महाकाल की गूंज गुंजायमान हो गई। इस बार की सवारी की विशेषता यह थी कि वैसे तो वर्षों से यह सवारी अपने परंपरागत मार्ग से होते हुए प्रत्येक वर्ष दशहरा मैदान पहुंचती है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Baba Mahakal's procession started from a new route in Ujjain on Dussehra
भारी भीड़ - फोटो : अमर उजाला

जहां शमी के वृक्ष के पूजन अर्चन करने के बाद सवारी पुनः मंदिर की ओर लौट जाती है, लेकिन इस वर्ष सवारी के मार्ग में एक बड़ा बदलाव किया गया था। इस वर्ष लौटती सवारी देवास गेट बस स्टैंड तक तो पहुंची, लेकिन बस स्टैंड के बाद इसका रूट मालीपुरा न ही बल्कि इंदौरगेट, बेगमपुरा होते हुए महाकाल मंदिर था। 

Baba Mahakal's procession started from a new route in Ujjain on Dussehra
सवारी का पूजन करते एसपी प्रदीप शर्मा - फोटो : अमर उजाला
अश्विन शुक्ल पक्ष की दशमी पर प्रत्येक वर्ष दशहरे पर भगवान श्री महाकाल की सवारी श्री महाकालेश्वर मंदिर से शाम 4 बजे सभा मंडप में पूजन अर्चन के बाद नगर भ्रमण के लिए निकली। यह सवारी प्रत्येक वर्ष की तरह ही इस वर्ष भी धूमधाम से निकली जो की प्रमुख मार्गों से होती हुई दशहरा मैदान पहुंची और दशहरा मैदान से फिर विभिन्न मार्गों से होती हुई बाबा महाकाल के दरबार पहुंची, लेकिन इस वर्ष सवारी के मार्ग में कुछ बदलाव किया गया था।
विज्ञापन
Baba Mahakal's procession started from a new route in Ujjain on Dussehra
पालकी का पूजन करते कलेक्टर नीरज कुमार सिंह - फोटो : अमर उजाला
इस बदलाव के बारे में बताया जाता है कि यह सवारी श्री महाकालेश्वर मंदिर से प्रारंभ होकर गुदरी चौराहा, पटनी बाजार, गोपाल मन्दिर, सराफा, सतीगेट, नई सड़क, दौलतगंज, मालीपुरा, देवासगेट, चामुण्डा चौराहा से टॉवर के रास्ते शहीदपार्क, घास मंडी चौराहा, माधव नगर हॉस्पिटल, पुलिस कंट्रोल रूम, एल.आई.सी. ऑफिस, लीनन/रेमण्ड शो रूम के समीप वाली गली से दशहरा मैदान पहुंची। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed