मुंबई में बाबा सिद्दीकी की हत्या कर फरार हुए बहराइच उत्तर प्रदेश के आरोपी शिवकुमार उर्फ शिवा की तलाश जारी है। उज्जैन में होने का इनपुट मिलने के बाद लगातार मुंबई क्राइम ब्रांच की सात सदस्य टीम उज्जैन में है। बता दें कि पहले भी कई नामचीन लोगों की हत्या के आरोपियों की तलाश उज्जैन में हो चुकी है। उप्र के कानपुर में पुलिस के दिल दहला देने वाले हत्याकांड के मुख्य आरोपी विकास दुबे को भी पुलिस ने यहीं से गिरफ्तार किया था। पढ़ें रिपोर्ट
बाबा सिद्दीकी के हत्यारों की तलाश में मुंबई की टीम पुलिस के साथ मिलकर रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, महाकाल मंदिर क्षेत्र भैरवगढ़ क्षेत्र, तोपखाना, बेगम बाग के साथ ही शहर की गलियों से लेकर कोने-कोने तक छान रही है। हत्यारे की तलाश कर रही पुलिस के हाथों में शिवकुमार उर्फ शिवा की तस्वीर है जिसे दिखाने के साथ ही मुंबई क्राइम ब्रांच का मकसद सिर्फ और सिर्फ यही है कि अगर शिवा उज्जैन में है तो वह पुलिस की गिरफ्त में आ जाए, लेकिन तीन दिनों से चल रही इस सर्चिंग के बावजूद भी अब तक मुंबई क्राइम ब्रांच और उज्जैन पुलिस को कोई सफलता हाथ नहीं लग पाई है।
2 of 3
उज्जैन में गुलशन कुमार और सिद्धू मूसेवाला के हत्यारे भी तलाशे गए थे।
- फोटो : अमर उजाला
बताया जाता है कि बाबा सिद्दीकी हत्याकांड का पहला ऐसा मामला नहीं है जब उज्जैन में इस तरीके से किसी आरोपी को तलाशा जा रहा है। इसके पहले गुलशन कुमार हत्याकांड के तार उज्जैन से जुड़े थे। इस हत्याकांड की जांच करने के लिए पुलिस उज्जैन तक आई थी। यही नहीं पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के हत्याकांड में एनआईए को यह इनपुट मिला था कि हत्याकांड के आरोपियों ने नागदा में योगेश भाटी के यहां फरारी काटी थी और राजपाल चंद्रावत ने उनकी मदद की थी। ऐसा ही कुछ उत्तर प्रदेश के बहुचर्चित बिकरु हत्याकांड के आरोपी विकास दुबे की गिरफ्तारी के समय भी हुआ था। विकास दुबे फरारी के दौरान महाकालेश्वर मंदिर दर्शन करने आया था, जहां उसने पुलिस को देखकर खुद अपनी पहचान बताते हुए कहा था कि मैं विकास दुबे हूं कानपुर वाला।
3 of 3
मुंबई पुलिस और उज्जैन पुलिस आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही हैं।
- फोटो : अमर उजाला
उज्जैन में कुछ ऐसे हो रही बाबा सिद्दीकी के हत्यारे की तलाश
बाबा सिद्दीकी हत्याकांड को लेकर शिवकुमार उर्फ गौतम शिवा के उज्जैन मे छिपे होने की संभावना है। इसे लेकर उज्जैन पुलिस अलर्ट पर मोड पर है। साथ ही मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम भी यहां आई हुई है। इसके बाद उज्जैन के हर कोने में संदिग्ध की तलाश की जा रही है। आरोपी की तस्वीर भी उज्जैन पुलिस के पास आई है। इसके बाद उज्जैन पुलिस शहर के हर कोने में संदिग्ध से पूछताछ कर रही है। स्टेशन से लेकर बस स्टैंड तक पर संदिग्धों की तलाशी ली जा रही है। इस दौरान उज्जैन पुलिस की स्पेशल टीम, बम और डॉग स्क्वॉयड की टीम भी है। बताया जा रहा है कि आरोपी लॉरेंस गैंग से जुड़ा है।
लॉरेंस के गुर्गों की तलाश उज्जैन के आसपास क्यों होती है....?
पूर्व मंत्री और एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या मामले में मुंबई पुलिस मध्य प्रदेश के उज्जैन और ओंकारेश्वर में छापेमारी कर रही है। शनिवार को बाबा सिद्दीकी को मुंबई में गोली मारी गई थी। मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इसके बाद एक अन्य आरोपी की तलाश की जा रही है। बताया जाता है कि मुंबई पुलिस को संदेह है कि हत्या में शामिल आरोपी उज्जैन और आसपास के इलाकों में छिपे हो सकते हैं। इसलिए, मुंबई पुलिस की एक टीम उज्जैन पहुंची है और स्थानीय पुलिस की मदद से धर्मशालाओं और धार्मिक स्थलों पर छापेमारी कर रही है।
कमेंट
कमेंट X