{"_id":"64808fb1cd172b84c307a735","slug":"group-of-saints-came-from-russia-indonesia-and-america-to-visit-baba-mahakal-2023-06-07","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Ujjain Mahakal: रशिया, इंडोनेशिया और अमेरिका से बाबा महाकाल के दर्शन करने आया साधु संतों का दल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ujjain Mahakal: रशिया, इंडोनेशिया और अमेरिका से बाबा महाकाल के दर्शन करने आया साधु संतों का दल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Wed, 07 Jun 2023 07:39 PM IST
सार
22 से 26 जून तक मां कामाख्या के दरबार में होने वाले अंबुबाची मेले में शामिल होने के पहले विदेशी साधु संतों का एक दल बाबा महाकाल के दर्शन करने उज्जैन आया।
विज्ञापन
1 of 3
महाकाल के दर्शन करने पहुंचा विदेशी साधुओं का दल।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
22 से 26 जून तक मां कामाख्या के दरबार में होने वाले अंबुबाची मेले में शामिल होने के पहले विदेशी साधु संतों का एक दल बाबा महाकाल के दर्शन करने उज्जैन आया। यहां उन्होंने बाबा महाकाल का पूजन-अर्चन अभिषेक करने के बाद सिद्धिविनायक गणेश मंदिर पर रक्षा सूत्र बंधवाया और इस पूरी यात्रा के दौरान परम आनंद प्राप्त होने की बात कही।
2 of 3
साधुओं के दल ने रक्षासूत्र भी बंधवाया।
- फोटो : सोशल मीडिया
बाबा महाकाल के दर्शन करने आए साधु संतों के दल के रोहित बाला और महंत राहुल गिरि ने बताया कि हम सौभाग्यशाली हैं, जिन्हें बाबा महाकाल के दर्शन प्राप्त हुए। काफी समय से बाबा महाकाल के दर्शन करने की इच्छा मन में थी जो कि अब पूरी हो गई। बाबा महाकाल के दर्शन कर अब हमें परम आनंद की प्राप्ति हुई है।
इस दल में रशिया, इंडोनेशिया, अमेरिका के साथ ही अनेक देशों से साधु संत शामिल हुए हैं जो कि महाकाल नगरी घूमने के बाद असम में मां कामाख्या के धाम पहुंचेंगे। बता दें कि कामाख्या माता के मंदिर में 22 जून से 26 जून तक चार दिवसीय कुंभ मेले का आयोजन होने वाला है जिसमें महामाई के दरबार में पेशवाई भी निकलेगी। इस मेले में देश-विदेश के साधु संतों के साथी बड़ी संख्या में तांत्रिक भी शामिल होंगे।
3 of 3
महाकाल के दर्शन के बाद विदेशी साधु बोले- यहां परमानंद मिला।
- फोटो : सोशल मीडिया
निरंजनी और आह्वान अखाड़े में ठहरे थे साधु संत
बताया जाता है कि यह साधु संत मंगलवार को शहर में आयोजित एक कार्यक्रम में भी शामिल हुए थे। इस दौरान इन्हें निरंजनी और आह्वान अखाड़े में ठहराया गया था। मंगलवार शाम को रामघाट के सामने दत्त अखाड़ा पर भजन संध्या का आयोजन हुआ था, जिसके बाद सभी साधु संत बुधवार सुबह स्नान करने के बाद बाबा महाकाल के दर्शन करने पहुंचे थे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।