फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

MP News: नेपाल के प्रधानमंत्री करेंगे महाकाल के दर्शन, 12 बजे तक बंद रहेगा महाकाल लोक

Thu, 01 Jun 2023 04:52 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: रवींद्र भजनी Updated Thu, 01 Jun 2023 04:52 PM IST
सार

मध्य प्रदेश के उज्जैन में स्थित महाकालेश्वर के दर्शन करने शुक्रवार को नेपाली प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल प्रचंड आ रहे हैं। वे करीब एक घंटा शहर में रहेंगे। इंदौर से आकर दर्शन करेंगे। फिर लौट जाएंगे। 
 

विज्ञापन
MP News: Prime Minister of Nepal will visit Mahakal, Mahakal Lok will remain closed till 12 o'clock
प्रचंड

नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल प्रचंड शुक्रवार को सुबह 11 बजे उज्जैन आएंगे। करीब एक घंटा शहर में रहेंगे। इस दौरान वे महाकाल की पूजा-अर्चना करेंगे। साथ ही श्री महाकाल लोक का भ्रमण भी करेंगे। नेपाल के प्रधानमंत्री के उज्जैन आगमन को देखते हुए गुरुवार को सुरक्षा इंतजामों की रिहर्सल हुई। इस दौरान दर्शन व्यवस्था में भी बदलाव किया गया है। 



शुक्रवार को प्रचंड की यात्रा को देखते हुए गुरुवार को भी प्रशासनिक एवं अन्य अफसरों का दल निरीक्षण करने आया था। सुरक्षा इंतजामों की रिहर्सल की गई। कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम ने यह देखा कि जब नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल प्रचंड महाकाल लोक के नंदी द्वार से प्रवेश करेंगे तो परंपरागत रूप से उनका स्वागत कैसे किया जाएगा। कैसे शंखनाद होगा और किस प्रकार से स्वस्ति-वाचन किया जाएगा। सभी व्यवस्थाएं देखने के बाद अधिकारियों ने अधीनस्थों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम और एसपी सचिन शर्मा ने बताया कि नेपाल के प्रधानमंत्री बाबा महाकाल के दर्शन करने और महाकाल लोक का भ्रमण करने आ रहे हैं। यह हमारे लिए गर्व का विषय है महाकाल लोक के नंदी द्वार पर राज्यपाल मंगूभाई पटेल प्रधानमंत्री का स्वागत करेंगे। इसके बाद महाकाल लोक घूमने के पश्चात नेपाल के प्रधानमंत्री गर्भगृह में बाबा महाकाल का पूजन-अर्चन करने पहुंचेंगे। प्रधानमंत्री लगभग एक घंटे तक उज्जैन रहेंगे। राज्यपाल मंगूभाई पटेल के साथ नेपाल के प्रधानमंत्री महाकाल प्रांगण में ही एक संक्षिप्त चर्चा भी करेंगे। 
 


MP News: Prime Minister of Nepal will visit Mahakal, Mahakal Lok will remain closed till 12 o'clock
कलेक्टर के सामने स्वस्ति वाचन की रिहर्सल करते ब्राह्मण। - फोटो : अमर उजाला

सुबह 11:00 बजे पहुंचेंगे उज्जैन
नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल प्रचंड शुक्रवार सुबह 11 बजे उज्जैन पहुंचेंगे। इंदौर एयरपोर्ट से कारों के काफिले के साथ यहां आएंगे। प्रधानमंत्री के उज्जैन आगमन के पूर्व की गई रिहर्सल मे कारों का काफिला गुरुवार को इंदौर से उज्जैन के लिए रवाना हुआ। दोपहर को उज्जैन आया था। इस रिहर्सल के आधार पर ही शुक्रवार को नेपाल के प्रधानमंत्री का काफिला इंदौर से उज्जैन आएगा।

श्री महाकालेश्वर दर्शन व्यवस्था बदलेगी
नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल प्रचंड की यात्रा के मद्देनजर दर्शन व्यवस्था बदली गई है। श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रशासक संदीप सोनी ने बताया कि इस दौरान 2 जून को महाकालेश्वर मंदिर परिसर स्थित श्री महाकाल लोक दोपहर 12:00 बजे के बाद दर्शनार्थियों के लिए खोला जाएगा। सामान्य दर्शन के लिए दर्शनार्थी हरसिध्दि चौराहे से बड़ा गणेश होकर चार नंबर गेट  से विश्राम धाम व सभा मंडप में होते हुए गणपति मंडपम में बेरिकेट से दर्शन हेतु पहुंचेंगे। दर्शन के बाद इसी रास्ते से वापस होकर दर्शनार्थी पांच नंबर गेट से वापस जाएंगे। इस दौरान गर्भगृह दर्शन, शीघ्र दर्शन बंद रहेगी।  दो जून को श्री महाकाल महालोक एवं दर्शन दोपहर 12 बजे बाद से पुनः प्रारंभ हो जाएंगे। 
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed