पर्दे पर लेडी दबंग बन सबकी हवा टाइट रखने वाली हीरोइनों की लिस्ट में एक नया नाम जुड़ गया है। खास बात ये है कि इनमें से अधिकरतर हीरोइनों को पुलिसावाली के रोल में पसंद किया गया। देखते हैं, नई पुलिसवाली कितनी जमती हैं।
इन पुलिसवालियों के सामने थर-थर कांपते हैं बड़े-बड़े
बॉलीवुड की सबसे नई पुलिसवाली हैं विद्या बालन। विद्या की अलगी फिल्म तीन का ट्रेलर रिलीज हुआ है जिसमें वे दमदार कोलकता पुलिस अफसर की भूमिका में हैं। ये अफसर पुलिस की वर्दी में भले ही न दिखे लेकिन हाव-भाव में कहीं से कम नहीं है। इस रोल में विद्या की ये पहली फिल्म है।
फिल्म 'गंगाजल2' में प्रियंका चोपड़ा एक बार फिर पुलिस अफसर के किरदार में दिखीं। इससे पहले भी वह 'डॉन' में इंस्पेक्टर रोमा का किरदार निभा चुकी हैं। 'गुंडे' में भी क्लाइमेक्स में पता चलता है कि वह इंस्पेक्टर नंदिता हैं।
इन 15 पुलिसवालियों के सामने थर-थर कांपते हैं बड़े-बड़े
बिपाशा बसु फिल्म 'गुनाह' में प्रभा और 'धूम2' में इंस्पेक्टर शोनाली बनी थीं।
इन 15 पुलिसवालियों के सामने थर-थर कांपते हैं बड़े-बड़े
फिल्म 'मरदानी' में रानी मुखर्जी गुंडे से हाथापाई करने वाली इंस्पेक्टर शिवानी शिवाजी रॉव बनी थीं।