फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

उत्तर कोरिया की सीमा पर लड़ाकू विमान, जंग के आसार!

Mon, 11 Jan 2016 09:57 AM IST
Updated Mon, 11 Jan 2016 09:57 AM IST
विज्ञापन

उत्तर कोरिया की सीमा पर लड़ाकू विमान, जंग के आसार!

America heavy B-52 Stratofortress that can carry nuclear weapons

उत्तर कोरिया के हाइड्रोजन बम का सफल परीक्षण करने के दावे के बाद दक्षिण कोरिया के साथ जंग के आसार बढ़ गए हैं। दक्षिण कोरिया ने संभावित युद्ध की तैयारी भी कर ली है। इसके लिए अमेरिका के बी-52 बमवर्षक और एफ-16 लड़ाकू विमान उत्तर कोरिया की सीमा के करीब पहुंच गए हैं।

उत्तर कोरिया की सीमा पर लड़ाकू विमान, जंग के आसार!

America heavy B-52 Stratofortress that can carry nuclear weapons

यहां दक्षिण कोरिया और अमेरिका के विमानों ने छोटे स्तर पर मिलकर युद्धाभ्यास भी किया। दूसरी तरफ, उत्तर कोरिया के तानाशाह  किम जोंग उन ने हाइड्रोजन बम का परीक्षण करने का बचाव किया है। जोंग-उन के मुताबिक उनका यह कदम अमेरिका के साथ परमाणु युद्ध से बचाव के लिए है।

उत्तर कोरिया की सीमा पर लड़ाकू विमान, जंग के आसार!

America heavy B-52 Stratofortress that can carry nuclear weapons

अमेरिका का यूएस-52 बमवर्षक एटमी हथियार ले जाने में भी सक्षम है। यूएस पैसिफिक कमांड के कमांडर एडमिरल हैरी बी हैरिस ने कहा कि उत्तर कोरिया की सीमा के करीब वह यह प्रदर्शन इस बात का सबूत है कि अमेरिका अपने सहयोगियों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि उत्तर कोरिया ने जो हाइड्रोजन परीक्षण किया है, वह सरासर अंतरराष्ट्रीय दायित्वों का उल्लंघन है।

विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तर कोरिया की सीमा पर लड़ाकू विमान, जंग के आसार!

America heavy B-52 Stratofortress that can carry nuclear weapons

पिछले बुधवार को उत्तर कोरिया ने हाइड्रेाजन बम का सफल परीक्षण करने का दावा किया। परीक्षण के बाद पहली बार किम जोंग उन इसके बचाव में उतरे हैं। यहां के सरकारी चैनल केसीएनए की खबर के मुताबिक किम जोंग उन ने कहा है कि उनकी तरफ से किया गया परमाणु परीक्षण कोरियाई प्रायद्वीप में शांति बनाए रखने के लिए है। उन्होंने कहा कि यह एक स्वायत्त देश का अधिकार है और कोई भी उसे ऐसा करने से रोक नहीं सकता। 

विज्ञापन

उत्तर कोरिया की सीमा पर लड़ाकू विमान, जंग के आसार!

America heavy B-52 Stratofortress that can carry nuclear weapons

अमेरिका में राष्ट्रपति पद की दौड़ में शामिल रिपब्लिकन नेता डोनाल्ड ट्रंप ने उत्तर कोरियाई तानाशाह किम जोंग उन का समर्थन कर एक नए विवाद को जन्म दे दिया है। ट्रंप ने कहा कि किम ने अपने राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों का जिस तरह से सफाया किया है, उससे वह बॉस नजर आते हैं। लोवा में शनिवार को एक रैली को संबोधित करते हुए ट्रंप ने उत्तर कोरियाई तानाशाह का समर्थन किया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed