{"_id":"05dc0b6d0acbad69d274bda4471f945f","slug":"at-least-10-killed-as-blast-targets-security-forces-vehicle-in-khyber","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान के पेशावर में फटा बम, 10 की मौत","category":{"title":"Other Archives","title_hn":"अन्य आर्काइव","slug":"other-archives"}}
पाकिस्तान के पेशावर में फटा बम, 10 की मौत
Tue, 19 Jan 2016 01:39 PM IST
Updated Tue, 19 Jan 2016 01:39 PM IST
विज्ञापन
पाकिस्तान के पेशावर में फटा बम, 10 की मौत
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
पाकिस्तान के पेशावर में एक भयानक बम फटने से मौके पर ही 10 की मौत हो गई है, वहीं 20 से ज्यादा घायल हो गए हैं। बचावकर्मियों के दौरान यह बम करखानो बाजार के निकट एक सिक्योरिटी चेकपोस्ट के पास फटा। बताया जा रहा है कि मारे गए लोगों में अधिकतर लोग ख्याबर खासादर फोर्स पर तैनात सेना के जवान थे।
पाकिस्तान के पेशावर में फटा बम, 10 की मौत
2 of 5
पाकिस्तानी वेबसाइट डॉन के मुताबिक यह बम विस्फोट खासादर सेना के एक ट्रक पर किया गया। इस ट्रक में अतिरिक्त लाइन ऑफिसर नवाबशाह और ट्राइबल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट के अध्यक्ष महबूब शाह बैठे हुए थे। इस बम विस्फोट में दोनों की ही मौत हो गई।
पाकिस्तान के पेशावर में फटा बम, 10 की मौत
3 of 5
ख्याबर एजेंसी के राजनीतिक नुमाइंदे साहब अली शाह ने बताया कि यह एक आत्मघाती हमला था। इतना भीषण विस्फोट था कि मौके पर ही 10 लोगों की मौत हो गई। आगे यह आंकड़ा और ज्यादा बढ़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
पाकिस्तान के पेशावर में फटा बम, 10 की मौत
4 of 5
बचावकर्मियों के दौरान यह विस्फोट जमरूद क्षेत्र के पास हुआ। सीसीपीओ मुबाकर जेब खान ने बताया कि मौके पर विस्फोट पेशावर की तरफ जाने वाले करखानो गेटवे के पास किया गया।
विज्ञापन
पाकिस्तान के पेशावर में फटा बम, 10 की मौत
5 of 5
टेलीविजन चैनलों की फुटेज देखने पर पता चला कि विस्फोट से पास में ही पार्किंग स्थल में खड़े वाहनों में आग लग गई थी। इस हमले के बाद हयाताबाद मेडिकल कॉम्पलेक्स में आपातकाल घोषित कर दिया गया है। आपको बताते चले कि ख्याबर पाकिस्तान की ट्राइबल बेल्ट का हिस्सा है जोकि कि अफगान बॉर्डर के पास स्थित है। पूर्व में इस क्षेत्र में आतंकियों का खासा प्रभाव रहा है। पिछले दिनों भी पाकिस्तान में इस तरह के बम विस्फोट हो चुके हैं। इसमें कई लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।