{"_id":"d83be5ced690e6d82965bb51691ef409","slug":"british-bombers-make-first-air-strikes-on-syria-after-uk-parliament-vote","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"रूस, फ्रांस के बाद ब्रिटेन ने भी शुरू की ISIS पर बमबारी","category":{"title":"Other Archives","title_hn":"अन्य आर्काइव","slug":"other-archives"}}
रूस, फ्रांस के बाद ब्रिटेन ने भी शुरू की ISIS पर बमबारी
Thu, 03 Dec 2015 12:46 PM IST
Updated Thu, 03 Dec 2015 12:46 PM IST
विज्ञापन
रूस, फ्रांस के बाद ब्रिटेन ने भी शुरू की ISIS पर बमबारी
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
ब्रिटेन की संसद से मंजूरी मिलने के बाद ब्रिटेन के जहाजों ने सीरिया में आईएसआईएस के ठिकानों पर बमबारी शुरू कर दी है। रॉयटर्स की खबर की मुताबिक सायप्रस के एयरबेस से उड़ते हुए टोरनोडो बॉम्बर्स ने सीरिया के गढ़ पर भारी बमबारी की है। रूस और फ्रांस के हमलों के बाद अब ब्रिटेन भी खुले रूप से आईएसआईएस को खत्म करने के लिए सामने आ गया है।
रूस, फ्रांस के बाद ब्रिटेन ने भी शुरू की ISIS पर बमबारी
2 of 5
अभी ब्रिटेन की तरफ से यह जानकारी नहीं दी गई है कि आईएसआईएस पर हमला करने के लिए कितनी बड़ी सेना की मदद ली जा रही है। रॉयटर्स को एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि दो जहाज सायप्रस एयरबेस के उड़कर हमले के लिए आगे बढ़े हैं।
रूस, फ्रांस के बाद ब्रिटेन ने भी शुरू की ISIS पर बमबारी
3 of 5
खबरों के मुताबिक आरएएफ अकरोतिरी की मदद से ब्रिटेन पर यह हमले किए जा रहे हैं। बुधवार को ब्रिटेन की संसद में 10 घंटे तक चली तनावपूर्ण बहस के बाद हुई वोटिंग में यह फैसला किया गया। आपको बताते चलें कि सायप्रस सीरिया से 100 किलोमीटर दूर है। जहां के एयरबेस को प्रयोग करके ब्रिटेन की सरकार सीरिया के रक्का पर हमले करेगी। ब्रिटेन की संसद ने सीरिया में आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट के खिलाफ हवाई हमलों की अनुमति दे दी है। ब्रिटेन के 397 सांसदों ने आईएस के खिलाफ अभियान के पक्ष में वोट किया जबकि विरोध में 223 सांसद रहे। अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने ब्रिटेन संसद के फैसले का स्वागत किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
रूस, फ्रांस के बाद ब्रिटेन ने भी शुरू की ISIS पर बमबारी
4 of 5
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री डेविड कैमरन ने संसद में कहा कि 'मध्ययुगीन दानवों' पर हमले कानूनन है और ब्रिटेन को सुरक्षित रखेंगे। संसद में मतदान के बाद विदेश मंत्री फिलिप हैमंड ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि सांसदों ने आज जो काम किया है उसके कारण ब्रिटेन अब ज्यादा सुरक्षित है। लेकिन लेबर पार्टी के नेता जेरेमी कोर्बिन ने कहा कि युद्ध के तर्क उचित नहीं हैं। वैसे उनकी पार्टी का मत विभाजित रहा और दस घंटों की बहस के बाद पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं ने हमलों के समर्थन में मतदान किया।
विज्ञापन
रूस, फ्रांस के बाद ब्रिटेन ने भी शुरू की ISIS पर बमबारी
5 of 5
लेबर के 219 सांसदों में से 66 ने सरकार के पक्ष में वोट डाले। संसद की अनुमति के फौरन बाद ही साइप्रस स्थित रॉयल एयर फोर्स से चार लड़ाकू विमान ने उड़ान भरी। अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा है कि अमेरिकी नेतृत्व वाले गठबंधन हमलों की योजना में तुरंत रॉयल एयर फोर्स को शामिल करेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।