फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पृथ्वी की 10 हैरान कर देने वाली तस्वीरें

Tue, 15 Dec 2015 03:25 PM IST
Updated Tue, 15 Dec 2015 03:25 PM IST
विज्ञापन

पृथ्वी की 10 हैरान कर देने वाली तस्वीरें

earth 10 amazing pics

ज्‍यादातर लोगों को बड़ी चीजें अच्छी लगती हैं। बड़े जानवर, बड़े लैंडस्केप, बड़ा घर, बड़ी कायमाबी....


ऐसे में बीबीसी अर्थ पाठकों के लिए लाया है वो तस्वीरें जिनमें विशाल पृथ्वी के अद्भुत नज़ारे क़ैद हैं।
ऊपर दिख रही तस्वीर गियानमार्को विची की है। इटली के फ़ोटोग्राफ़र विची ने आइसलैंड के शहर हॉफ्न में ग्रीन नॉर्दन लाइट्स की ये तस्वीर ली है।

पृथ्वी की 10 हैरान कर देने वाली तस्वीरें

earth 10 amazing pics

आइसलैंड का वाटनायोकुल ग्लेशियर-क्रेडिट-गियानमार्को विची
विची की दूसरी तस्वीर वाटनायोकुल ग्लेशियर की है. आइसलैंड का ये सबसे बड़ा ग्लेशियर है और देश के 8 फ़ीसदी इलाके में फैला हुआ है। यह यूरोप का भी सबसे बड़ा ग्लेशियर है।

पृथ्वी की 10 हैरान कर देने वाली तस्वीरें

earth 10 amazing pics

ग्रीनलैंड की आइसशीट-क्रेडिट-जोसेफ़ कुक
ये तस्वीर ब्रिटेन की डर्बी यूनिवर्सिटी के जियो-साइंस के लेक्चरर जोसेफ़ कुक ने ली है। कुक ने इस तस्वीर के बारे में बताया, "यहां की बर्फ़ की सतह रोज़ाना नाटकीय ढंग से बदलती है। यह बदलाव इस तरह का होता है कि आज जहां झील और तालाब हैं, कुछ दिन बाद वे वहां से गायब हो जाते हैं।" मुंबई के कुंतल जोयशर शौकिया तौर पर फ़ोटोग्राफ़ी करते हैं। पेशे से कंप्यूटर साइंटिस्ट कुंतल का पैशन पर्वतारोहण है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पृथ्वी की 10 हैरान कर देने वाली तस्वीरें

earth 10 amazing pics

माउंट एवरेस्ट की हिम दरार-क्रेडिट-कुंतल जोयशर
उन्होंने ये तस्वीर 24 अप्रैल, 2015 को नेपाल की तरफ़ से माउंट एवरेस्ट की चढ़ाई के दौरान ली। इसके अगले ही दिन नेपाल में भयावह भूकंप आया। कैंप एक से कैंप दो की चढ़ाई के दौरान कुंतल ने ये तस्वीर खींची थी। उनका कहा था, "इसे लेते वक्त कुछ ख़तरा जरूर था। लेकिन मैंने सावधानीपूर्वक ये तस्वीर ली।"
भूकंप के अगले दिन कुंतल और उनकी टीम एवरेस्ट बेस कैंप की ओर लौट रहे थे, तभी भूकंप आया था। उन्होंने कहा, "मेरे कैंप को हिमस्खलन की मार सहनी पड़ी. हमारे टैंट नष्ट हो गए, लेकिन हम सुरक्षित निकल आए।"

विज्ञापन

पृथ्वी की 10 हैरान कर देने वाली तस्वीरें

earth 10 amazing pics

कज़ाकिस्तान की घाटी की तस्वीर-क्रेडिट-जैकरी कॉफ़रान
मिसौरी के बायोलॉजिकल एंथ्रोपोलोजिस्ट जैक कॉफ़रन ने ये तस्वीर ली है। अब वे कामकाज के सिलसिले में कज़ाकिस्तान में रहते हैं और वहीं काम करते हैं। इस घाटी की चट्टानें छोटे टुकड़ों से लेकर कार के आकार तक की होती हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed