{"_id":"83eaa5337a643d97929a0863426c67b1","slug":"earth-windiest-place-earth","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दुनिया में सबसे तेज हवाएं कहां चलती हैं?","category":{"title":"Other Archives","title_hn":"अन्य आर्काइव","slug":"other-archives"}}
दुनिया में सबसे तेज हवाएं कहां चलती हैं?
Fri, 16 Oct 2015 12:20 PM IST
Updated Fri, 16 Oct 2015 12:20 PM IST
विज्ञापन
दुनिया में सबसे तेज हवाएं कहां चलती हैं?
1 of 6
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
जब कभी आपको तूफान के दौरान तेज हवाओं का एहसास होता है तब क्या आप कभी सोचते हैं कि दुनिया में सबसे तेज हवाएं कहां बहती हैं। शायद न सोचा हो। वैसे यदि आप ऐसा सोचें तो आपको ये जानकर अचरज होगा कि इस होड़ में कई शहर और क्षेत्र शामिल हैं। इस सूची में अव्वल नंबर पर स्थित है बैरो आइलैंड। ऑस्ट्रेलिया के उत्तर-पश्चिमी तट पर स्थित यह द्वीप तेज हवाओं के लिए मशहूर रहा है। 10 अप्रैल, 1996 को यहां के वेदर स्टेशन ने क़रीब 408 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से चलने वाली हवाओं को रिकॉर्ड किया था। विश्व मौसम विज्ञान संस्था (डब्ल्यूएमओ) के मुताबिक़ यह सबसे तेज़ हवाओं का रिकॉर्ड है। इस तेज़ हवा की वजह ओलिविया नामक ट्रॉपिकल साइक्लोन (उष्णकटिबंधीय चक्रवात) था।
इला डेवियस/बीबीसी अर्थ
दुनिया में सबसे तेज हवाएं कहां चलती हैं?
2 of 6
ट्रॉपिकल साइक्लोन (उष्णकटिबंधीय चक्रवात) तब उठता है कि जब समुद्र की सतह पर वाष्प कम दबाव का क्षेत्र बनाते हैं। यह विषुवत्त रेखा की ओर सफ़र करती है। अगर यह तूफ़ान दक्षिण प्रशांत महासागर से उत्पन्न होती हैं तो इन्हें साइक्लोन कहते हैं। अगर यह उत्तरी प्रशांत महासागर में उत्पन्न होते हैं तो इन्हें टायफून कहते हैं और अगर यह अटलांटिक महासागर में उत्पन्न होते हैं तो हरिकेन कहते हैं। साइक्लोन ओलिविया के दौरान हवा के एक तेज़ झोंके ने ज़रूर रिकॉर्ड बना दिया, लेकिन इस साइक्लोन को सबसे ख़तरनाक साइक्लोन नहीं माना जाता है। विश्व मौसम विज्ञान संगठन के मुताबिक़, इस मामले में चैंपियन 1961 का टायफून नैंसी है, जो प्रशांत महासागर में उत्पन्न हुआ था, इसके जापान के तट से टकराने पर 170 लोगों की मौत हो गई थी।
दुनिया में सबसे तेज हवाएं कहां चलती हैं?
3 of 6
नैंसी जब जापान के समुद्री तट से टकराया था, तब उसकी गति 346 किलोमीटर प्रति घंटा थी। हालांकि मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक़ यह बढ़ाचढ़ा कर पेश किया गया आंकड़ा हो सकता है। वैसे इससे भी तेज हवाएं टॉरनेडो में उत्पन्न होती है, ऐसे में दुनिया में सबसे तेज़ हवा वाला इलाका अमेरिका के मध्य में हो सकता है। टॉरनेडो में हवा तेजी से जमीन से उठती है और थंडरस्टॉर्म का रूप लेती है। तेजी से घूमती हुई हवा कॉलम के रूप में होती है, जब यह पानी के संपर्क में आता है तब झरने की तरह पानी गिरना शुरू हो जाता है, जिसे वॉटरस्पाउट कहते हैं। टॉरनेडो सबसे खतरनाक और हिंसक वायुमंडलीय तूफान होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
दुनिया में सबसे तेज हवाएं कहां चलती हैं?
4 of 6
अमेरिका के नॉर्मन ओकलाहोमा स्थित नेशनल स्वीयर स्टॉर्म्स लेबोरेटॉरी के मुताबिक टॉरनेडो सबसे ख़तरनाक वायुमंडलीय तूफ़ान है। वैसे तो टॉरनेडो दुनिया भर में आते हैं लेकिन अमरीका में ये तूफ़ान सबसे ज़्यादा आते हैं। 27 अप्रैल, 2011 को अमरीका के दक्षिण पूर्वी राज्यों में 24 घंटे के अंदर 207 टॉरनेडो तूफ़ान आए। इस इलाके को टॉरनेडो एले के नाम से जानते हैं। ओकलाहोमा में सबसे तूफ़ानी टॉरनेडो आया था। विश्व मौसम विज्ञान संस्थान के मुताबिक़ 3 मई 1999 को ब्रिज क्रीक के निकट आए टॉरनेडो तूफ़ान की गति 302 मील प्रति घंटा थी। ये तूफ़ान निश्चित तौर पर ख़तरनाक होते हैं, लेकिन ज़्याद समय तक रहते नहीं। लेकिन एक जगह ऐसी है जहां सालों तूफ़ानी हवाएँ चलती हैं।
विज्ञापन
दुनिया में सबसे तेज हवाएं कहां चलती हैं?
5 of 6
विषुवत्त रेखा के 30 डिग्री उत्तर और दक्षिण में काफी तेज़ हवा बहती है। इस इलाके में सूर्य की गर्मी पृथ्वी की सतह पर असमान रूप से पड़ती है। बहरहाल, दुनिया की सैर करने वाले किसी भी नाविक से आप पूछेंगे कि सबसे तेज़ हवाओं वाले समुद्र कौन से हैं तो वे दक्षिणी समुद्र का ही नाम लेंगे। इन्हें इन अक्षांशों के नाम से जाना जाता है - रोरिंग 40, फ्यूरियस 50 और स्क्रीमिंग 60। इन इलाकों में महाद्वीपों की मौजूदगी से भी तेज़ हवाओं पर असर नहीं होता। औसतन हवा की गति 100 मील प्रति घंटे होती है। एक शताब्दी पहले इनके दक्षिण में स्थित एक जगह की पहचान सबसे तेज़ हवा वाली जगह के तौर पर हुई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।