{"_id":"43d80c4bb95c31a02e42934b6fbf94ef","slug":"first-airlines-with-shariya-law-fly-from-malaysia","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"एयरलाइंस: जिसमें एयरहोस्टेस पहनेंगी हिजाब, शराब पर रहेगा बैन","category":{"title":"Other Archives","title_hn":"अन्य आर्काइव","slug":"other-archives"}}
एयरलाइंस: जिसमें एयरहोस्टेस पहनेंगी हिजाब, शराब पर रहेगा बैन
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Tue, 22 Dec 2015 10:55 PM IST
विज्ञापन
एयरलाइंस: जिसमें एयरहोस्टेस पहनेंगी हिजाब, शराब पर रहेगा बैन
1 of 5
Link Copied
मलेशिया में एक ऐसी विमान सेवा शुरू की गई है जो इस्लामिक नियमों (शरीयत) के मुताबिक चलेगी। इस विमान सेवा का संचालन एयरलाइन कंपनी ‘रयानी एयर’ द्वारा किया जा रहा है। रयानी एयर ने इस्लामिक विमान सेवा की पहली उड़ान क्वालालम्पुर से पर्यटक स्थल लंकावी तक चलाई।
Trending Videos
एयरलाइंस: जिसमें एयरहोस्टेस पहनेंगी हिजाब, शराब पर रहेगा बैन
2 of 5
इस उड़ान में 150 यात्री सवार थे। दुनिया में ये इस तरह की पहली एयरलाइंस है जिसमें शरीयत के नियम कानून लागू होंगे। एयरलाइंस कंपनी के अनुसार, उड़ान के दौरान विमान में शराब नहीं परोसी जाएगी और सिर्फ हलाल खाना ही परोसा जाएगा। विमान की एयरहोस्टेस हिजाब में रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
एयरलाइंस: जिसमें एयरहोस्टेस पहनेंगी हिजाब, शराब पर रहेगा बैन
3 of 5
इसके साथ ही यदि गैर मुस्लिम भी इसमें नौकरी कर रही हैं तो उनको सलीके वाली ड्रेस पहननी होगी। एयरलाइंस को उम्मीद है कि आने वाले दिनों में हज जाने वाले यात्रियों की यह विमान पहली पसंद होगी। यही नहीं उड़ान से पहले कुरान की आयतों की दुआ भी पढ़ी जाएगी।
एयरलाइंस: जिसमें एयरहोस्टेस पहनेंगी हिजाब, शराब पर रहेगा बैन
4 of 5
ऐसा नहीं है कि पहली बार किसी एयरलाइंस में इस तरह की सेवाएं दी जा रही है। दुनिया में इसके अलावा भी शरीयत के तौर - तरीकों को निभाने वाली एयरलाइंस सर्विसेस हैं जिनमें रॉयल ब्रूनेई एयरलाइंस, सऊदी अरबियन एयरलाइंस व ईरान एयर शामिल हैं। गौरतलब है कि ब्रिटेन की एयरलाइंस फिरनस भी आने वाले साल में इसी तरह की विमान सेवा शुरू करने पर विचार कर रही है।
विज्ञापन
एयरलाइंस: जिसमें एयरहोस्टेस पहनेंगी हिजाब, शराब पर रहेगा बैन
5 of 5
आपको बता दें कि मलयेशिया मुस्लिम आबादी वाला देश है, जहां उदारवादी इस्लाम की पैरवी होती रही है लेकिन हाल के दिनों में वहां कट्टरपंथियों की संख्या बढ़ी है। हाल के दिनों में एक कंपनी ने हलाल पानी का बोतल भी लांच किया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।