फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: माली में होटल को फोर्स ने लिया कब्जे में, 27 शव मिले

Sat, 21 Nov 2015 06:51 AM IST
Updated Sat, 21 Nov 2015 06:51 AM IST
विज्ञापन

तस्वीरें: माली में होटल को फोर्स ने लिया कब्जे में, 27 शव मिले

Gunmen storm Mali hotel

माली की सरकार ने बताया कि बमाको में स्थित होटल को सेना ने अपने कब्जे में ले लिया है और अब होटल में कोई भी बंधक नहीं है। होटल से सेना को 27 शव मिले हैं। आतंकवादी संगठन अल जजीरा से जुड़े एक संगठन ने इस मामले में जिम्मेदारी ली है। पश्चिमी अफ्रीकी देश माली की राजधानी बामको में रेडिसन ब्लू होटल में फंसे 20 भारतीय सुरक्षित निकाल लिए गए हैं।

तस्वीरें: माली में होटल को फोर्स ने लिया कब्जे में, 27 शव मिले

Gunmen storm Mali hotel

माली में भारतीय राजदूत ने इस बात की पुष्टि की है। हालांकि 137 लोग अब भी बंधक बने हुए हैं। खबर लिखे जाने तक कार्रवाई जारी है। गौरतलब है कि रेडिसन ब्लू होटल में 10 आतंकियों ने 170 के करीब लोगों को बंधक बना ‌लिया था, जिसपर कार्रवाई करते हुए सुरक्षाबलों ने 80 लोगों को मुक्त करा लिया है।

तस्वीरें: माली में होटल को फोर्स ने लिया कब्जे में, 27 शव मिले

Gunmen storm Mali hotel

माली के सरकारी चैनल के अनुसार 80 बंधकों को होटल से छुड़ा लिया गया है। छूटने वालों में कौन-कौन है उसके बारे में अभी जानकारी सामने नहीं आई है। अल जजीरा टीवी के अनुसार रेडिसन ब्लू होटल में लोगों को बंधक बनाने वाले 'अंसार अल-दिन' गुट के सदस्य हैं। चैनल के माली संवाददाता के अनुसार अंसार अल-दिन "एक चरमपंथी समूह है जो माली में इस्लामिक शरीया लागू करना चाहता है।"

विज्ञापन
विज्ञापन

तस्वीरें: माली में होटल को फोर्स ने लिया कब्जे में, 27 शव मिले

Gunmen storm Mali hotel

उधर फ्रांसीसी विदेश मंत्री लॉरेंट फाबियस ने एक प्रेस कॉंफ्रेंस में कहा कि फ्रांसीसी बमाको में हमलावरों से मुकाबला करने के लिए 'हर जरूरी कदम' उठाएंगे। उन्होंने कहा कि बमाको में फ्रांसीसी दूतावास में एक आपातकालीन दस्ते को तैनात कर दिया गया है। माली के राष्ट्रपति कार्यालय ने सुबह ट्वीट कर इन होटल पर बंधक बनाए जाने की पुष्टि की थी।

विज्ञापन

तस्वीरें: माली में होटल को फोर्स ने लिया कब्जे में, 27 शव मिले

Gunmen storm Mali hotel

ट्वीट में लिखा था, "बमाको के रेडिसन ब्लू होटल पर हथियारबंद लोगों ने हमला किया है जिन्होंने 170 लोगों को बंधक बना लिया है।"

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed