{"_id":"42222a6e41a318d7f43a7691ef549a20","slug":"if-saudi-arab-purchased-weapon-from-pakistan-its-not-good-for-them","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सऊदी अरब ने पाक से परमाणु हथियार खरीदे, तो भुगतने होंगे बुरे परिणाम","category":{"title":"Other Archives","title_hn":"अन्य आर्काइव","slug":"other-archives"}}
सऊदी अरब ने पाक से परमाणु हथियार खरीदे, तो भुगतने होंगे बुरे परिणाम
Wed, 20 Jan 2016 08:48 PM IST
Updated Wed, 20 Jan 2016 08:48 PM IST
विज्ञापन
सऊदी अरब ने पाक से परमाणु हथियार खरीदे, तो भुगतने होंगे बुरे परिणाम
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अमेरिका ने परमाणु हथियारों की खरीद-फरोख पर पाकिस्तान और सऊदी अरब को कड़ी चेतावनी दी है। अमेरिकी विदेश मंत्री जॉन केरी चेताया कि अगर सऊदी अरब और पाकिस्तान आपस में परमाणु हथियारों का कारोबार करते हैं, तो इनको गंभीर परिणाम भुगतने पड़ेंगे।
सऊदी अरब ने पाक से परमाणु हथियार खरीदे, तो भुगतने होंगे बुरे परिणाम
2 of 5
उन्होंने कहा कि परमाणु हथियारों को हासिल करने की किसी भी तरह की योजना पर आगे बढ़ने पर सऊदी अरब को परमाणु अप्रसार संधि के तहत बुरे परिणाम भुगतने पड़ेंगे। सऊदी अरब की ओर से पाकिस्तान से परमाणु हथियारों को खरीदने की कोशिश करने की खबरें मीडिया में आने के बाद केरी ने यह कड़ी चेतावनी दी।
सऊदी अरब ने पाक से परमाणु हथियार खरीदे, तो भुगतने होंगे बुरे परिणाम
3 of 5
हाल ही में शीर्ष पाकिस्तानी नेताओं ने ईरान को चेतावनी दी थी कि यदि वह सऊदी अरब पर हमला करता है, तो उसको गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। इस पर कई विश्लेषकों का मानना है कि पाकिस्तान ने ईरान पर परमाणु हमले की धमकी दी है। एक सवाल के जवाब में केरी ने कहा कि हमने इन बातों को सुना है, लेकिन सऊदी अरब न तो परमाणु हथियार खरीद सकता है और न ही इनको हस्तांतरित किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सऊदी अरब ने पाक से परमाणु हथियार खरीदे, तो भुगतने होंगे बुरे परिणाम
4 of 5
अगर ऐसा किया जाता है, तो इसका व्यापक परिणाम होंगे। यानी परमाणु अप्रसार संधि के तहत बुरे परिणाम भुगतने पड़ेंगे। उन्होंने कहा, ‘सऊदी अरब जानता है और मेरा मानना है कि परमाणु हथियार हासिल करना न तो उसके लिए सुरक्षित नहीं है और न ही आसान है।
विज्ञापन
सऊदी अरब ने पाक से परमाणु हथियार खरीदे, तो भुगतने होंगे बुरे परिणाम
5 of 5
वहीं, पाकिस्तान अपनी परमाणु गतिविधियों और लीबिया व उत्तर कोरिया जैसे देशों को परमाणु हथियारों की तकनीकी देने को लेकर पहले से ही अंतरराष्ट्रीय समुदाय के निशाने पर है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।