{"_id":"733204878fee9fde2fd97a59c8bc61a3","slug":"porn-addiction-problem","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"क्या आपको भी पॉर्न देखने की लत लग गई है?","category":{"title":"Other Archives","title_hn":"अन्य आर्काइव","slug":"other-archives"}}
क्या आपको भी पॉर्न देखने की लत लग गई है?
Tue, 01 Mar 2016 02:35 PM IST
Updated Tue, 01 Mar 2016 02:35 PM IST
विज्ञापन
क्या आपको भी पॉर्न देखने की लत लग गई है?
1 of 6
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
पिछले कुछ हफ्ते के दौरान अभिनेता टेरी क्रू के एक वीडियो सीरीज को लाखों दर्शकों ने देखा है जिसमें उन्होंने विस्तार से बताया कि कैसे उन्हें पॉर्नोग्राफी की लत से जूझना पड़ा। लेकिन अब यह एक सवाल है कि क्या पॉर्न एक लत है? क्रू ने अपने तीन भाग वाली वीडियो सीरीज को 'डर्टी लिटिल सीक्रेट्स' नाम दिया है। उन्होंने इसमें स्वीकार किया है कि वह महज 12 साल के थे जब उन्होंने पॉर्न देखना करना शुरू कर दिया था। उनके इस पहले वीडियो सिरीज़ को 30 लाख से ज्यादा बार देखा गया और इस पर हजारों कमेंट भी मिले।-बीबीसी ट्रेंडिंग
क्या आपको भी पॉर्न देखने की लत लग गई है?
2 of 6
पूर्व अमेरिकी फुटबॉल खिलाड़ी रहे क्रू अभी अपनी टीवी और फिल्मों की भूमिका के लिए जाने जाते हैं। उनका कहना है, "पॉर्नोग्राफी ने वास्तव में मेरी जिंदगी कई तरीके से बर्बाद की है। अगर दिन रातों में बदल जाता है और तब भी आप इसे देख रहे हैं तो इसका मतलब यह है कि आपको कुछ दिक्कत है। मेरे साथ कुछ ऐसा ही था।" उन्होंने स्वीकार किया कि इस लत के कारण पत्नी गॉस्पल गायिका रेबेका किंग क्रू के साथ उनके रिश्ते खराब हुए जिसकी वजह से वे अस्थायी रूप से उनसे अलग हो गए हैं।
क्या आपको भी पॉर्न देखने की लत लग गई है?
3 of 6
फेसबुक पर हजारों लोगों ने क्रू की ईमानदारी की सराहना की है। हालांकि 'पॉर्न की लत' का विचार बेहद विवादास्पद है। अमेरिकी सायकाइट्रिक एसोसिएशन की ओर से जारी 'डायग्नॉस्टिक एंड स्टैटिस्टिकल मैनुअल' के नए संस्करण में इसे एक विकृति के तौर पर शामिल नहीं किया गया है। कई विशेषज्ञों का कहना है कि पॉर्न देखने वाले लोगों का दिमाग, ड्रग इस्तेमाल करने वालों के दिमाग की तरह नहीं काम करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
क्या आपको भी पॉर्न देखने की लत लग गई है?
4 of 6
हालांकि इससे जुड़े सबूत कुछ हद तक विरोधाभासी हैं। एक शोध में, कैंब्रिज विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं ने पॉर्न देखने वाले 19 पुरुषों के मस्तिष्क का स्कैन किया और जब इन्हें अपने पसंद की लत वाली चीजें दिखाईं गई तो मस्तिष्क के कुछ खास केंद्र सक्रिय हो गए। लॉस एंजेलेस के कैलिफार्निया विश्वविद्यालय की एक शोधकर्ता निकोल प्रॉज ने कहा कि पॉर्न को शराब और ड्रग की लत के साथ नहीं जोड़ना चाहिए।
विज्ञापन
क्या आपको भी पॉर्न देखने की लत लग गई है?
5 of 6
उन्होंने बीबीसी ट्रेंडिंग रेडियो से कहा, "पॉर्न की लत के मामले में भी दिमाग किसी दूसरे नशे की तरह कुछ हद तक समान ही दिखता है और इसके बाद यह अलग हो जाता है।" वह कहती हैं, "दूसरी लतें मसलन जिन्हें जुए की लत हो उनका दिमाग ज्यादा प्रतिक्रियाशील हो जाता है। वहीं पॉर्न की लत वाले लोगों के दिमाग में ऐसी प्रतिक्रियाशीलता कम होती है।"
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।