{"_id":"23c6a9abe8191c85d5b2033aa88c7ce4","slug":"veils-of-the-muslim-women-and-its-types","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बुर्के जैसे नहीं हैं हिजाब और नकाब, जानिए इनके बीच का फर्क","category":{"title":"Other Archives","title_hn":"अन्य आर्काइव","slug":"other-archives"}}
बुर्के जैसे नहीं हैं हिजाब और नकाब, जानिए इनके बीच का फर्क
Thu, 28 Jan 2016 07:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Thu, 28 Jan 2016 07:18 PM IST
विज्ञापन
बुर्के जैसे नहीं हैं हिजाब और नकाब, जानिए इनके बीच का फर्क
1 of 10
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
एक तरफ यूरोपीय देशों में बुरके पर आपत्ति जताई जा रही है और दूसरी तरफ कई यूरोपीय देशों में औरतें हिजाब और नकाब को स्वेच्छा से अपना रही हैं। जानिए बुरका, हिजाब और नकाब जैसे पहनावों के बीच का फर्क।
बुर्के जैसे नहीं हैं हिजाब और नकाब, जानिए इनके बीच का फर्क
2 of 10
हिजाब
हिजाब शब्द का अर्थ पूरे शरीर को ढकने से है लेकिन मुस्लिम महिलाएं इससे सिर और गर्दन को ढकने के लिए इस्तेमाल करती हैं। आधुनिक मुसलिम देशों में हिजाब प्रचलन में है। ये किसी भी रंग और स्टाइल का हो सकता है।
बुर्के जैसे नहीं हैं हिजाब और नकाब, जानिए इनके बीच का फर्क
3 of 10
नकाब
नकाब भी एक तरह का पर्दा है जो मुस्लिम महिलाओं द्वारा पहना जाता है, इसमें हिजाब की तुलना में शरीर ज्यादा ढका होता है। इसे पहनने वाली महिला की सिर्फ आंखें खुली रहती है। इसे इस तरह से बांधते हैं कि आंखों को छोड़कर पूरा चेहरा, गर्दन और बाल तक ढक लिए जाते हैं। इसमें देखने के लिए आखों के पास के हिस्से को खिड़की की तरह खोल दिया जाता है। कई देशों की औरतें जालीदार नकाब पहनती हैं जिसमें आखों को भी जाली से ढक दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
बुर्के जैसे नहीं हैं हिजाब और नकाब, जानिए इनके बीच का फर्क
4 of 10
बुर्का
बुर्का मुस्लिम महिलाओं के शरीर को सबसे ज्यादा ढकने वाला पहनावा है। ये एक तरह का लबादा है जो सिर से पैर तक पूरे जिस्म को ढक लेता है। आमतौर पर बुर्का एक ही कपड़े से बनता है। इसे इस तरह से सिला जाता है कि आंखों के सामने बारीक जाली होती है जिससे कि महिला देख सके। सऊदी अरब और सीरिया जैसे देशों में महिलाओं के लिए बुरका पहनना जरूरी है।
विज्ञापन
बुर्के जैसे नहीं हैं हिजाब और नकाब, जानिए इनके बीच का फर्क
5 of 10
अल-अमायरा
अल-अमायरा यूं तो हिजाब की तरह होता है लेकिन हिजाब से अलग ये दो कपड़ों से बना होता है। पहले कपड़े से सिर को कैप की तरह फिटिंग से ढका जाता है जबकि दूसरे कपड़े से गर्दन को ढका जाता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।