फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जानिए, उस शहर के बारे में जिसने दुनिया को अलजेब्रा दी

Sat, 29 Aug 2015 09:34 AM IST
Updated Sat, 29 Aug 2015 09:34 AM IST
विज्ञापन

जानिए, उस शहर के बारे में जिसने दुनिया को अलजेब्रा दी

origin of algebra

उज़्बेकिस्तान का शहर खीवा वर्ल्ड हेरिटेज़ साइट में शामिल है। करीब 2000 साल के इतिहास वाले शहर में सिल्क रोड के समय के महलों, मस्जिदों और मक़बरों के खंडहर मिलते हैं। कायजलकुम और काराकुम के रेगिस्तान से घिरा हुआ है ये शहर। ईरान को जाने वाले कारवां का ये आख़िरी पड़ाव हुआ करता था। और, ये कारवां पेपर, चीनी मिट्टी, मसाले, घोड़े, ग़ुलाम और फल लेकर वहाँ जाते थे। लेकिन खीवा शहर की सबसे बड़ी ख़ासियत है इस्लामी स्थापत्य से बनी इमारतें। उज़्बेकिस्तान के अंदर रेगिस्तान में पूर्ण रूप से नख़लिस्तान - रेगिस्तान के बीच हरे-भरे क्षेत्र; जैसा शहर है खीवा। शहर का आंतरिक हिस्सा इचान काला के नाम से जाना जाता है जो 10 मीटर ऊंची ईंट की दीवारों से घिरा है।


पूरी रिपोर्ट-फिलिपा स्टीवर्ट/बीबीसी ट्रैवल

जानिए, उस शहर के बारे में जिसने दुनिया को अलजेब्रा दी

origin of algebra

इचान काला की बड़ी इमारतों के बाहर आपको अलग दिखने वाली दुकानें नज़र आएंगी। यहां की परंपरागत लाल हैट काफ़ी मशहूर है। इचान काला से गुजरते हुए इस्लाम ख़्वाजा मदरसा एवं मीनार की उपेक्षा करना संभव नहीं है। 45 मीटर की ऊंचाई वाली यह इमारत खीवा की सबसे ऊंची इमारत है।

जानिए, उस शहर के बारे में जिसने दुनिया को अलजेब्रा दी

origin of algebra

खीवा की सबसे शानदार इमारतों में एक है खाल्टा माइनर मीनार। यह मीनार चमचमाते टाइल्स से बनी है और पश्चिमी गेट से जैसे ही आप इमारत के अंदर आते हैं, इसकी ख़ूबसूरती आपको मोहित कर लेती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जानिए, उस शहर के बारे में जिसने दुनिया को अलजेब्रा दी

origin of algebra

इस मिनी मीनार को मोहम्मद आमीन ख़ान ने बनवाया था। आमीन ख़ान खीवा के मशहूर शासक थे। वे इतनी ऊंची इमारत बनवाना चाहते थे, जिससे दक्षिण पूर्व में 400 किलोमीटर दूर बुख़ारा को देखा जा सके। उन्होंने मीनार बनवाने का काम 1851 में शुरू किया था। 1855 में उनकी मृत्यु के बाद काम थम गया और तब तक 14 मीटर चौड़ा और 26 मीटर ऊंचा मीनार ही तैयार हो पाया था।

विज्ञापन

जानिए, उस शहर के बारे में जिसने दुनिया को अलजेब्रा दी

origin of algebra

खीवा के शासकों का महल है कुहना आर्क। इसके अंदर की मस्जिद पर 1838 में स्थानीय टाइल्स लगाई गई थीं। खीवा की कई इमारतों में आपको इस तरह की नक्क़ाशी देखने को मिल सकती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed