{"_id":"14e8443041e4ace81423b39cd4037928","slug":"world-five-best-safe-cities","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"तस्वीरें: ये हैं दुनिया के सबसे सुरक्षित 5 शहर, जानिए इनके बारे में","category":{"title":"Other Archives","title_hn":"अन्य आर्काइव","slug":"other-archives"}}
तस्वीरें: ये हैं दुनिया के सबसे सुरक्षित 5 शहर, जानिए इनके बारे में
Updated Tue, 07 Jul 2015 08:23 AM IST
विज्ञापन
तस्वीरें: ये हैं दुनिया के सबसे सुरक्षित 5 शहर, जानिए इनके बारे में
1 of 12
Link Copied
कल्पना कीजिए आप भारत के किसी शहर में हों और अपना पर्स कहीं छोड़ आएं या फिर किसी रेस्टोरेंट में अपना लैपटॉप भूल जाएं, लेकिन वह आपको सुरक्षित मिल जाए। कल्पना करना भी मुश्किल हो रहा है ना, लेकिन दुनिया में ऐसे कई शहर हैं जिनके बारे में जब आप सुनेंगे तो आपको अपनी सोच बदलनी पड़ सकती है।
पूरी रिपोर्ट-लिंडसे गैलोवे/बीबीसी ट्रैवल
Trending Videos
तस्वीरें: ये हैं दुनिया के सबसे सुरक्षित 5 शहर, जानिए इनके बारे में
2 of 12
द इकनॉमिस्ट इंटेलिजेंस यूनिट (ईआईयू) ने लोगों के रहने के लिहाज़ से दुनिया के कुछ सबसे सुरक्षित शहरों की रैंकिंग जारी की है। इस रैंकिंग के लिए व्यक्तिगत सुरक्षा, आधारभूत स्थायित्व, स्वास्थ्य की सुविधा और डिजिटल सिक्योरिटी टेक्नालॉजी का ख्याल रखा गया है। इतना ही नहीं इस रैंकिंग को बनाते वक्त ये भी देखा गया है कि आपके पड़ोस में बेहतर पड़ोसी रहते हैं या नहीं या फिर सुरक्षित होना बोरियत पैदा करने वाला तो नहीं है। दुनिया के सबसे सुरक्षित पांच शहर एक नज़र में।
विज्ञापन
विज्ञापन
तस्वीरें: ये हैं दुनिया के सबसे सुरक्षित 5 शहर, जानिए इनके बारे में
3 of 12
1.ओसाका-टोक्यो के साथ ओसाका को दुनिया का सबसे सुरक्षित शहर माना जाता है। इस लिहाज़ से देखें तो पूरा जापान ही दुनिया का सबसे सुरक्षित देश है। स्थानीय अंग्रेजी पत्रिका 'कनसाई सेने' के संस्थापक डेनिएल ली कहते हैं, "रहने के लिहाज़ से जापान अविश्वसनीय रूप से सुरक्षित देश है।" वे 17 साल पहले ब्रिटेन से ओसाका आए थे। वे कहते हैं, "स्थानीय लोग अपना सामान कॉफी शॉप में टेबल पर छोड़ सकते हैं, आराम से ऑर्डर देने जा सकते हैं। यह दुनिया में दूसरी जगहों पर नहीं हो सकता।" ओसाका का समाज कारोबार पर निर्भर है, जिसकी वजह से आम लोग देर रात तक काम में लगे रहते हैं।
तस्वीरें: ये हैं दुनिया के सबसे सुरक्षित 5 शहर, जानिए इनके बारे में
4 of 12
क्योटो से 25 साल पहले ओसाका रहने आए योशी यामोटो कहते हैं, "देर रात तक ट्रेनें कारोबारियों से भरी रहती हैं। ट्रेन के मुख्य टर्मिनल पर रात में उतनी ही भीड़ होती है जितनी दिन में। देर रात किसी भी जगह अकेली महिला को यात्रा करने में कोई समस्या नहीं होती।" कार्य संस्कृति के अलावा ओसाका में दोस्ताना माहौल भी नजर आता है। ली कहते हैं, "ओसाका सेल्समैन का शहर है और स्थानीय लोगों को बात करना बहुत पसंद है। स्थानीय लोगों की ज़ुबान से आपको शायद यह नहीं मालूम होगा कि वे क्या कह रहे हैं, लेकिन उनके हाव-भाव में एक तरह की गर्माहट आप ज़रूर महसूस करेंगे।"
विज्ञापन
तस्वीरें: ये हैं दुनिया के सबसे सुरक्षित 5 शहर, जानिए इनके बारे में
5 of 12
2.एमस्टर्डम-नीदरलैंड्स की राजधानी एमस्टर्डम की आबादी दस लाख से भी कम है और यह अपेक्षाकृत छोटा शहर है। न्यूयॉर्क से तीन साल पहले एमस्टर्डम आए और 'अंदाज़ एमस्टर्डम प्रिंसेनग्रेचेट' के महाप्रबंधक टोनी हिंटरसटॉजियर ने बताया, "अविश्वसनीय तौर पर सुरक्षा महसूस होती है। यहां के लोग काफी रिलैक्स नज़र आते हैं और कोई भी आसानी से उत्तेजित नहीं होता है। ये बात पुलिस के लिए भी लागू होती है।"
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।