सब्सक्राइब करें

पंजाब: सोने के बनवाए बैग के पहियों के लॉक, कस्टम अधिकारियों को हुआ शक, एयरपोर्ट पर पकड़ा गया युवक

संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Fri, 03 Dec 2021 07:05 PM IST
सार

पंजाब में कस्टम अधिकारियों ने दुबई से आए युवक के ट्रॉली बैग के पहियों के अंदर से सोना पकड़ा है। कस्टम अधिकारियों ने जांच के दौरान युवक से 9.63 लाख रुपये कीमत का 196.6 ग्राम सोना बरामद किया है।

विज्ञापन
Customs officials caught a young man illegally bringing gold in Amritsar of Punjab
सोने के बनवाए बैग के पहियों के लॉक। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

दुबई से लौटने वाले सोना लाने के रोज-रोज नए तरीके खोज निकालते हैं। इस बार पंजाब के अमृतसर में श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर तैनात कस्टम अधिकारियों ने दुबई से आए युवक के ट्रॉली बैग के पहियों के अंदर से सोना पकड़ा है। अमृतसर एयरपोर्ट पर फ्लाइट लैंड करने के बाद कस्टम करवाते समय यह युवक बार-बार अपनी ट्रॉली बैग के पहियों को छू रहा था तो कस्टम अधिकारियों ने उसे अपनी हिरासत में ले लिया। बैग के पहियों की तलाशी लेने पर उसके अंदर छुपा कर रखा 9.63 लाख रुपये कीमत का 196.6 ग्राम सोना बरामद किया गया।

Trending Videos
Customs officials caught a young man illegally bringing gold in Amritsar of Punjab
सोने के बनवाए बैग के पहियों के लॉक। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को एयर इंडिया की फ्लाइट संख्या आईएक्स-192 ने यात्रियों साथ अमृतसर एयरपोर्ट पर लैंड किया। कस्टम अधिकारी दुबई से भारत पहुंचे यात्रियों के सामान की जांच कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने पाया कि एक युवक बार-बार अपने बैग के पहियों को छू रहा था। इस पर उसे उसके सामान के साथ अन्य यात्रियों से अलग कर दिया। अधिकारियों ने उससे कुछ गैर कानूनी सामान लाए जाने के बारे पूछा तो उसने साफ इनकार कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Customs officials caught a young man illegally bringing gold in Amritsar of Punjab
बैग के पहियों के लॉक में निकला सोना। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

इसके बाद अधिकारियों ने उसे हिरासत में ले लिया और उसके बैग के अंदर के सामान की जांच करने लगे। इस बीच यह यात्री बैग के पहियों की तरफ बार-बार देखता रहा।

Customs officials caught a young man illegally bringing gold in Amritsar of Punjab
बैग का पहिया। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इससे अधिकारियों को संदेह हुआ तो उन्होंने बैग के पहियों को खोल दिया तो वे हैरान रह गए कि इस यात्री ने सोने की तस्करी के लिए नया तरीका खोज निकाला था। क्योंकि यह यात्री पहियों को बैग के साथ जोड़ने वाले लॉक सोने के बनवा कर लाया था, ताकि वे एयरपोर्ट पर अधिकारियों की जांच में साफ बच कर निकल सके।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed