सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   An 11th-grade student committed suicide by shooting herself with her father's pistol

Gwalior News: कम अंक आने पर 11वीं की छात्रा ने पिता की पिस्तौल से खुद को मारी गोली, सुसाइड नोट ने चौंकाया

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: ग्वालियर ब्यूरो Updated Thu, 30 Apr 2026 06:05 PM IST
विज्ञापन
सार

ग्वालियर में 11वीं की छात्रा ने कम अंक आने से आहत होकर पिता की लाइसेंसी पिस्तौल से खुद को गोली मार ली। सुसाइड नोट में कारण लिखा मिला। अस्पताल ले जाने पर उसे मृत घोषित किया गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की, फोरेंसिक टीम भी जांच में जुटी है। 

An 11th-grade student committed suicide by shooting herself with her father's pistol
घटना के बाद पुलिस जांच में जुटी
विज्ञापन

विस्तार

11वीं की छात्रा ने पिता की पिस्तौल से खुद को गोली मारकर जान दे दी। घटना गुरुवार सुबह गिरराज जी मंदिर, घोसीपुरा बहोड़ापुर में हुई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को निगरानी लिया। घटनास्थल से छात्रा के रजिस्टर में लिखे सुसाइड नोट में लिखा- मेरे कम मार्क्स आए हैं। मैं परिवार का नाम रोशन नहीं कर सकी, इसलिए यह कदम उठा रही हूं। गुड बाय।  

Trending Videos


सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने रजिस्टर को अपने कब्जे में ले लिया है। मौके पर फोरेंसिक एक्सपर्ट और फिंगरप्रिंट टीम को भी बुलाया गया। फिलहाल पुलिस प्राथमिक तौर पर यही मान रही है कि परीक्षा में कम अंक आने के कारण छात्रा ने यह कदम उठाया। घटना शहर के बहोड़ापुर थाना क्षेत्र स्थित घोसीपुरा, गिरराज जी मंदिर के पास हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- दीवार में सेंध लगाकर घर में घुसे बदमाश, दंपती को कट्टा दिखाकर बनाया बंधक और लूट लिया लाखों का माल

पिता आईटीबीपी में हैं जवान
यहां रहने वाले श्याम कुमार अहिरवार इंडो-तिब्बत बॉर्डर पुलिस में जवान हैं। परिवार में उनकी पत्नी दीप्ति अहिरवार, 17 वर्षीय बेटी ट्विंकल और एक बेटा है। ट्विंकल 11 वीं की छात्रा थी और दो दिन पहले ही उसका रिजल्ट आया था। छात्रा रात को अपनी मां के साथ सोई थी। सुबह करीब 7 बजे अचानक गोली चलने की आवाज से पूरे परिवार की नींद टूट गई। आवाज घर के सामने वाले कमरे से आई थी। परिजन दौड़कर वहां पहुंचे तो दरवाजा अंदर से बंद मिला और बेटी के कराहने की आवाज आ रही थी। खिड़की से देखा तो अंदर ट्विंकल लहूलुहान पड़ी थी। उसके सीने से खून बह रहा था और पास ही पिता की लाइसेंसी पिस्तौल पड़ी थी।

सीने में दाग ली गोली
इसके बाद परिजनों ने कमरे की खिड़की तोड़ी और भतीजे गौरव उर्फ अंश को अंदर भेजा। अंदर जाकर उसने गेट खोला। कमरे में पास ही ट्विंकल के पिता की लाइसेंसी रिवॉल्वर पड़ी थी और ट्विंकल के सीने से खून बह रहा था, हालांकि, उसकी सांस चल रही थी। तत्काल परिजन उसे पास के एक अस्पताल ले गए, जहां से उसे जेएएच के लिए रेफर कर दिया गया। जयारोग्य अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने जांच के बाद छात्रा को मृत घोषित कर दिया। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद मर्ग कायम कर लिया। सीएसपी कृष्णपाल सिंह ने बताया कि मौके से सुसाइड नोट मिला है, जिसे जब्त कर मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed