{"_id":"69f34aca560e97e77e07c927","slug":"63-lakh-duped-by-showing-youtube-advertisement-promising-500-return-faridabad-news-c-24-1-pal1006-123772-2026-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: यूट्यूब विज्ञापन दिखा 500 प्रतिशत रिटर्न का लालच देकर ठगे 63 लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: यूट्यूब विज्ञापन दिखा 500 प्रतिशत रिटर्न का लालच देकर ठगे 63 लाख
विज्ञापन
विज्ञापन
लिंक क्लिक करते ही वाट्सएप ग्रुप में जोड़ा फिर फर्जी खाते में ज्यादा रिटर्न दिखा जीता विश्वास
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। साइबर थाना पुलिस ने होडल के रहने वाले व्यक्ति की शिकायत पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया है। ठगों ने पीड़ित को यूट्यूब विज्ञापन और वाट्सएप ग्रुप के जरिए 500 प्रतिशत तक के रिटर्न का लालच देकर करीब 63 लाख रुपये की ठगी की थी।
सैनिक कॉलोनी निवासी विनोद कुमार ने पुलिस को बताया कि उन्होंने यूट्यूब पर इनकम ग्रोथ प्लान का एक विज्ञापन देखा था। इस पर क्लिक करते ही उन्हें एक वाट्सएप ग्रुप में जोड़ दिया गया। ठगों ने उन्हें विश्वास दिलाया कि तीन महीने के भीतर उनके निवेश पर 500 प्रतिशत का मुनाफा होगा। ठगों ने उनसे एक ऐप भी डाउनलोड कराया। इसमें एक फर्जी प्रोटोकॉल खाता दिखाया गया था, जिसमें पीड़ित द्वारा जमा किए गए पैसे और उन पर मिलने वाला मुनाफा दिखाई देता था। शुरुआत में छोटे निवेश पर मुनाफा दिखाकर ठगों ने विनोद का विश्वास जीत लिया।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -
44.50 लाख जमा किए थे, फर्जी खाते में बैलेंस 2.25 करोड़ दिखा रहा था
विनोद ने बताया कि मुनाफे के लालच में आकर उन्होंने अपना बैंक बैलेंस, बच्चों की सेविंग और अन्य जमा पूंजी निकालकर किश्तों में कुल 44.50 लाख रुपये जमा कर दिए। ऐप के फर्जी खाते में उनका बैलेंस करीब 2.25 करोड़ रुपये दिखाई देने लगा। जब विनोद ने अपना पैसा निकालने की कोशिश की, तो ग्रुप की ऑपरेटर अनन्या वर्मा ने कहा कि फंड रिलीज करने के लिए 28 लाख रुपये और जमा करने होंगे। पीड़ित ने किसी तरह 18.5 लाख रुपये जमा करा दिए। इसके बावजूद भी ठगों ने पैसे देने से मना कर दिया और वाट्सएप ग्रुप बंद कर दिया। इसके बाद पीड़ित को ठगी का अहसास हुआ। पीड़ित ने साइबर थाना में शिकायत दर्ज कराई। थाना प्रभारी रविंद्र कुमार ने बताया कि मामले की जांच चल रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
Trending Videos