सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Wheat is not being lifted from the market, farmers and commission agents are worried.

Faridabad News: मंडी में गेहूं नहीं उठ रहा, किसान-आढ़ती परेशान

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 30 Apr 2026 06:55 PM IST
विज्ञापन
Wheat is not being lifted from the market, farmers and commission agents are worried.
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos


हथीन। हथीन अनाज मंडी में खरीदे गए गेहूं का उठान न होने से हजारों किसानों के करोड़ों रुपए का भुगतान अटका पड़ा है। स्थिति यह बनी हुई है कि मौसम खराब होने के बावजूद हथीन मंडी में एक लाख 18 हजार क्विंटल से अधिक गेहूं खुले आसमान के नीचे फडों पर पड़ा है। इस कारण बारिश आने पर गेहूं भीगने की भी आशंका बनी हुई है। नियम अनुसार खरीदे गए गेहूं का उठान होने पर ही किसानों को भुगतान की प्रक्रिया शुरू होती है। मार्किट कमेटी के सचिव वीरेंद्र ने बताया कि हथीन अनाज मंडी में अब तक तीन लाख 83 हजार 318 क्विंटल गेहूं की आवक दर्ज हुई है। जिसमें से तीन लाख 67 हजार 214 क्विंटल गेहूं की खरीद हुई है। अब तक दो लाख 49 हजार 519 क्विंटल गेहूं का उठान हो पाया है। उठान न होने से किसानों का 50 करोड़ रुपए से अधिक का भुगतान अटका हुआ है। इस कारण किसानों एवं आढ़तियों में रोष व्याप्त है। अनाज मंडी आढ़ती एसोसिएशन के पूर्व प्रधान सुखवीर सिंह राजाजी ने बताया कि उठान के लिए नियुक्त ट्रांसपोर्ट ठेकेदार अभी भी पर्याप्त मात्रा में उठान के लिए वाहनों का प्रबंध नहीं कर रहा है। इस कारण आढ़ती अब अपने स्तर पर भी उठान कराने को मजबूर हैं। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि अविलंब उठान प्रक्रिया में तेजी लाई जाए। मंडी में पड़ा गेहूं बारिश आने पर भीग कर खराब भी हो सकता है। हथीन के एसडीएम एवं नोडल अधिकारी हरिराम ने बताया कि ट्रांसपोर्ट ठेकेदार को कड़े निर्देश दिए गए हैं कि उठान की प्रक्रिया में तेजी लाई जाए। लापरवाही हुई तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed