{"_id":"69f354837c8e04437d0b8c19","slug":"direction-committee-meeting-on-8th-development-works-will-be-reviewed-faridabad-news-c-24-1-pal1006-123786-2026-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: दिशा समिति की बैठक आठ को, विकास कार्यों की होगी समीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: दिशा समिति की बैठक आठ को, विकास कार्यों की होगी समीक्षा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आठ मई को होगी।मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद/डीआरडीए जितेंद्र कुमार ने बताया कि इस दौरान विभिन्न विभागों द्वारा 30 मार्च तक किए गए विकास कार्यों की समीक्षा की जाएगी। सभी संबंधित विभागों को प्रगति रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दे दिए गए हैं।
उन्होंने बताया कि 22 दिसंबर 2025 को आयोजित पिछली दिशा समिति की बैठक की कार्यवाही की प्रति भी विभागों को भेज दी गई है। उस दौरान दिए गए निर्देशों के अनुपालन की स्थिति का आकलन किया जा सके। कुमार ने सभी विभागाध्यक्षों को निर्देश दिए हैं कि वे निर्धारित तिथि पर बैठक में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहें और अपने-अपने विभाग की प्रगति का विस्तृत ब्यौरा प्रस्तुत करें। समीक्षा बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर करेंगे।
Trending Videos