सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Arya Samaj's annual festival starts today

Faridabad News: आर्य समाज का वार्षिकोत्सव आज से

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 30 Apr 2026 06:48 PM IST
विज्ञापन
Arya Samaj's annual festival starts today
विज्ञापन
पलवल (संवाद)। औरंगाबाद-मीतरौल में आर्य समाज का 87वां वार्षिकोत्सव 1 से 3 मई तक मनाया जाएगा। तीन दिवसीय इस धार्मिक आयोजन में क्षेत्रभर से श्रद्धालु शामिल होंगे। कार्यक्रम के प्रधान ठाकुर लाल आर्य ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत 1 मई को शाम 4 बजे शोभायात्रा से होगी। इससे पहले शाम तीन बजे यज्ञ और रात आठ बजे भजन-उपदेश होंगे। वहीं, 2 और 3 मई को सुबह 7:30 से 10:30 बजे तक यज्ञ व प्रवचन, दोपहर 3 से 6 बजे तथा रात्रि 8 से 11 बजे तक भजन व उपदेश कार्यक्रम होंगे। इस दौरान विद्वान उपदेशकों में ओमप्रकाश शास्त्री (पानीपत), पं. नरेशदत्त आर्य (बिजनौर), पं. रामनिवास आर्य (रोहतक) और चतरसिंह आर्य श्रद्धालुओं को संबोधित करेंगे। 3 मई को शाम 5 बजे विशेष स्वागत समारोह आयोजित किया जाएगा। जिसमें गांव की सरपंच अंजू चौहान सहित अन्य लोग उपस्थित रहेंगे।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed