सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   One accused arrested with banned meat, four absconding

Roorkee News: प्रतिबंधित मांस के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, चार फरार

संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की Updated Thu, 30 Apr 2026 06:22 PM IST
विज्ञापन
One accused arrested with banned meat, four absconding
विज्ञापन
रणसुरा गांव की घटना, सूचना पर कोतवाली पुलिस ने की कार्रवाई
Trending Videos


लक्सर। रणसुरा गांव के जंगल में संरक्षित पशु के कटान की सूचना पर कोतवाली पुलिस ने छापा मारकर एक आरोपी को पकड़ लिया। हालांकि चार व्यक्ति अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले। पुलिस ने मौके से एक क्विंटल से अधिक प्रतिबंधित मांस, पशु अवशेष और कुल्हाड़ी आदि बरामद किए हैं।
पुलिस के अनुसार, बुधवार की देर रात को मुखबिर ने रणसुरा गांव में एक व्यक्ति के घर के पीछे जंगल में संरक्षित पशु कटान किए जाने की सूचना दी थी। सूचना पर एएसआई रंजीत नौटियाल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने छापा मारा। पुलिस को देख यहां मौजूद लोग भागने लगे, घेराबंदी कर एक आरोपी को पकड़ा जबकि चार व्यक्ति मौके से भाग निकले। मौके से 100 किलो से अधिक प्रतिबंधित मांस, पशु के अवशेष, धारदार हथियार व अन्य सामान बरामद किया गया। पुलिस ने पशु चिकित्सक की मौजूदगी में बरामद मांस का नमूना लेने के बाद शेष मांस को निस्तारित करा दिया। पुलिस की पूछताछ में पकड़ में आए आरोपी ने अपना नाम इस्लाम निवासी रणसुरा व अपने फरार साथियों का नाम नौशाद, सद्दाम, नसीम व याकूब निवासीगण ग्राम रणसुरा कोतवाली लक्सर बताए। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है। फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed