{"_id":"69f35725c5bbd5f9c9094904","slug":"the-number-of-patients-suffering-from-vomiting-diarrhea-and-typhoid-has-increased-at-the-civil-hospital-roorkee-news-c-37-sdrn1033-154474-2026-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: सिविल अस्पताल में उल्टी-दस्त और टायफाइड के मरीज बढ़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: सिविल अस्पताल में उल्टी-दस्त और टायफाइड के मरीज बढ़े
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
Updated Thu, 30 Apr 2026 06:50 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
उल्टी-दस्त और टायफाइड का डबल अटैक, सिविल अस्पताल में मरीजों की भीड़
- गर्मी और दूषित खानपान बना वजह, ओपीडी में रोजाना पांच प्रतिशत टाइफाइड के इलाज को पहुंच रहे मरीज
रुड़की। भीषण गर्मी और दूषित खानपान के चलते सिविल अस्पताल की ओपीडी में लगातार उल्टी-दस्त और टायफाइड के मरीज पहुंच रहे हैं। चिकित्सक के अनुसार ओपीडी में रोजाना पहुंचने वाले मरीजों में 8 से 10 मरीज टायफाइड व उल्टी-दस्त से ग्रसित हैं।
सिविल अस्पताल के डॉ़ मशरूफ अली ने बताया कि तापमान बढ़ने के साथ ही खाद्य पदार्थ जल्दी खराब हो रहे हैं जिससे संक्रमण का खतरा बढ़ गया है। उनके अनुसार, गर्मी के साथ ही बाहर खुले में बिकने वाला खाना, दूषित पानी और साफ-सफाई की कमी इस स्थिति के मुख्य कारण हो सकते हैं। उन्होंने लोगों को सतर्क रहने के साथ ही केवल उबला या फिल्टर किया हुआ पानी ही पीने और ताजा व स्वच्छ भोजन का सेवन करने की सलाह दी। सड़क किनारे मिलने वाले कटे फल और खुले में बिकने वाले खाद्य पदार्थों का सेवन न करने की सलाह भी दी। उन्होंने साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने की बात कही। साथ ही तेज बुखार होने पर बिना डॉक्टर का परामर्श लिए लोगों को स्वयं दवा का सेवन से बचने को कहा है।
-- -- -- -- --
टाइफाइड के मुख्य लक्षण
तेज बुखार
सिरदर्द
ठंड लगना
भूख में कमी
पेट में दर्द
खांसी
मांसपेशियों में दर्द
मतली, उल्टी
दस्त या कब्ज
Trending Videos