सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Woman and Relatives Beaten; Allegations of Attempted Rape of Young Woman

Roorkee News: महिला और परिजन को पीटा, युवती से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 03 May 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
Woman and Relatives Beaten; Allegations of Attempted Rape of Young Woman
विज्ञापन
खेत में कब्जा करने का विरोध करने पर आरोपियों ने जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए महिला की पिटाई की। आरोप है कि खेत में मौजूद महिला की बेटी के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया गया। महिला के पति और पुत्रों की भी पिटाई की गई। इसमें वह चोटिल हो गए। महिला की तहरीर पर पुलिस ने नामजद और अज्ञात आरोपियों के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की है।
Trending Videos


कोतवाली क्षेत्र के गांव निवासी महिला ने तहरीर में बताया कि 27 अप्रैल की शाम के समय वह अपने पुत्रों और पुत्री के साथ खेत में फसल देखने के लिए गई थी। यहां मौजूद गांव के ही छह नामजद व्यक्ति अपने आठ-दस अज्ञात साथियों के साथ उनके खेत में तारबाड़ कर कब्जा कर रहे थे। उन्होंने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उनके और उसके पुत्र को जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए पीटना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनकी पुत्री ने मोबाइल फोन पर इसका वीडियो बनाया तो उसका मोबाइल फोन और उसमें रखे पैसे छीन लिए। आरोप है कि आरोपियों ने उनकी पुत्री के कपड़े फाड़ दिए और उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया। विरोध करने पर उसकी पिटाई की गई। इस बीच उनके पति मौके पर आए आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट की और जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए जान से मारने की धमकी दी। आसपास के लोगों ने किसी प्रकार उन्हें बचाया। इसके बाद वह पुलिस के पास पहुंची और कार्रवाई की मांग की। कोतवाली प्रभारी प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि महिला की तहरीर पर नामजद और अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed