सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Roadways bus collides with tractor-trolley; 12 injured

Roorkee News: रोडवेज बस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को मारी टक्कर, 12 लोग घायल

Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 03 May 2026 11:31 PM IST
विज्ञापन
Roadways bus collides with tractor-trolley; 12 injured
मंगलौर कोतवाली के सामने हरियाणा रोडवेज बस और ट्रैक्टर-ट्राली की टक्कर के बाद सड़क पर बैठे घायल।
विज्ञापन
क्षेत्र कोतवाली के ठीक सामने रविवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। हरियाणा रोडवेज की एक बस ने आगे चल रही ट्रैक्टर-ट्रॉली को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के वक्त ट्रॉली में 12 महिलाएं और पुरुष सवार थे। इनमें से कुछ महिलाएं सड़क पर गिरने के कारण चोटिल हो गईं। अन्य ट्राॅली में सवार कई महिला पुरुष घायल हो गए।
Trending Videos




कोतवाली क्षेत्र के ग्राम निजामपुर निवासी 12 महिलाएं व पुरुष ट्रैक्टर-ट्रॉली में भगवानपुर क्षेत्र के ग्राम फरकपुर में एक तेरहवी में शामिल होते जा रहे थे। जैसे ही उनकी ट्रॉली मंगलौर कोतवाली के सामने पहुंची। पीछे से आ रही हरियाणा रोडवेज बस की ट्राॅली से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रॉली में बैठी महिलाओं व पुरुषों में चीख-पुकार मच गई और कई महिलाएं चलती ट्रॉली से सड़क पर जा गिरीं। इससे ट्राली में सवार लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे के बाद बस चालक ने रुकने के बजाय रफ्तार बढ़ा दी और बस को लेकर मौके से फरार हो गया। कोतवाली के ठीक सामने हुई इस घटना से पुलिस महकमे में भी हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया और घायलों को रुड़की सिविल अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों के अनुसार, कुछ महिलाओं को गंभीर चोटें आईं हैं लेकिन फिलहाल सभी की स्थिति खतरे से बाहर है।

हादसे के बाद दिल्ली-हरिद्वार राष्ट्रीय राजमार्ग पर क्षतिग्रस्त ट्रैक्टर-ट्रॉली खड़ी होने के कारण वाहनों की लंबी कतार लग गई। पुलिस ने क्रेन की सहायता से क्षतिग्रस्त वाहन को सड़क से हटवाया जिसके बाद यातायात सामान्य हो सका। कोतवाल भगवान सिंह मेहर का कहना है कि मामला दर्ज कर लिया गया है। फरार बस व उसके चालक की तलाश की जा रही है। प्रारंभिक दृष्टि में दुर्घटना का कारण बस चालक की लापरवाही और तेज गति माना जा रहा है।



घायल महिलाएं और पुरुष



मुन्नी (60), बेबी (62), सरोज (60), रविता (50), शिवानी (55), शकुंतला (70), माया (60), सरोज (60), रेखा (50), बबीता (50), कंवरपाल (60), ऋषिपाल (55) निवासी निजामपुर

मंगलौर कोतवाली के सामने हरियाणा रोडवेज बस और ट्रैक्टर-ट्राली की टक्कर के बाद सड़क पर बैठे घायल।

मंगलौर कोतवाली के सामने हरियाणा रोडवेज बस और ट्रैक्टर-ट्राली की टक्कर के बाद सड़क पर बैठे घायल।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed