सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Two More Accused Arrested in Gang Rape Case

Roorkee News: सामूहिक दुष्कर्म मामले में दो और आरोपी गिरफ्तार

Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 03 May 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
Two More Accused Arrested in Gang Rape Case
विज्ञापन
क्षेत्र के गांव में युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म किए जाने के मामले में पुलिस ने दो अन्य आरोपियों को भी खानपुर पुरकाजी बॉर्डर से शनिवार देर शाम गिरफ्तार कर लिया। पुलिस दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश करेगी।
Trending Videos



खानपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी के साथ पड़ोसी गांव के तीन युवकों पर दुष्कर्म का आरोप है। आरोप है कि खानपुर थाना के पुलिस अधिकारियों ने इस मामले को उच्चाधिकारियों से छुपाए रखा। इसके बाद हिंदू संगठनों के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने खानपुर थाने में प्रदर्शन किया था। उसके बाद हरिद्वार पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह ने खानपुर कोतवाली प्रभारी दिग्पाल कोहली को निलंबित कर दिया था और उनके स्थान पर गोविंद सिंह को थाना की जिम्मेदारी सौंप दी थी। इसके बाद एक आरोपी सजाकत को जोगावाला से गिरफ्तार कर लिया था। वहीं लक्सर सीओ देवेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि घटना में शामिल दो आरोपी रिहान और रासिद को भी खानपुर पुरकाजी बॉर्डर से शनिवार देर शाम गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि दोनों को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed