सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Bharatiya Janata Party is weakening the Constitution: Singh

संविधान को कमजोर कर रही है भारतीय जनता पार्टी : सिंह

संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की Updated Thu, 30 Apr 2026 06:18 PM IST
विज्ञापन
Bharatiya Janata Party is weakening the Constitution: Singh
विज्ञापन
संवैधानिक संस्थाओं के दुरुपयोग से संविधान को कमजोर कर रही भाजपा
Trending Videos

डॉ. भीमराव आंबेडकर के चित्र के साथ कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन
लक्सर। कांग्रेस ने महिला आरक्षण के संबंध में भाजपा सरकार पर जनता से झूठ बोलने का आरोप लगाया। इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष बालेश्वर सिंह ने कहा कि महिला आरक्षण पर झूठ बोल रही भाजपा सरकार संविधान को कमजोर कर रही है। कांग्रेसियों ने सरकार पर संविधान को कमजोर करने का प्रयास करने का आरोप लगाते हुए डॉ. भीमराव आंबेडकर के चित्र के साथ प्रदर्शन करते हुए विरोध जताया। इस दौरान स्मार्ट मीटर पर रोक लगाने और बकाया बिजली बिलों पर सरचार्ज माफी की मांग की। बालेश्वर सिंह ने कहा कि पश्चिम बंगाल के चुनाव में सांविधानिक संस्थाओं को अपने लाभ के लिए इस्तेमाल किया गया। सरकार के इशारे पर पुलिस अधिकारियों ने जनभावनाओं को कुचलने का प्रयास किया। करोड़ों खर्च कर एक दिन के विधानसभा सत्र में जनहित का कोई निर्णय लेने के बजाय सरकार ने महिला आरक्षण के मुद्दे पर जनता को भ्रमित कर अपनी झूठी वाहवाही कराने का प्रयास ही किया है। पूर्व नपं अध्यक्ष जगदेव सिंह ने कहा कि सरकार प्रदेश में स्मार्ट मीटर पर रोक की बात कह रही है लेकिन इसके बावजूद उपभोक्ताओं के घरों में स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं। जनता बकाया विद्युत बिलों पर सरचार्ज माफ किए जाने की मांग कर रही है। लेकिन सरकार पहले ही महंगाई की मार झेल रहे उपभोक्ताओं को दोनों हाथों से लूटने में लगी है। इस दौरान जिला महामंत्री अजीता सिंह, उपाध्यक्ष राकेश शर्मा, संजय वर्मा, जसवीर सिंह, गुफरान अंसारी, रईस अहमद मसूरी, संजय सैनी एडवोकेट, अहसान अली, आकिल हसन, मुकेश सैनी, नरेंद्र सिंह, ऋषिपाल वाल्मीकि सहित कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed