{"_id":"69f3602b7a915fe55c0c7ffd","slug":"dso-inspects-petrol-pumps-in-laksar-finds-deficiencies-roorkee-news-c-37-1-hrd1015-154469-2026-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: डीएसओ के लक्सर में किया पेट्रोल पंपों का निरीक्षण, मिलीं खामियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: डीएसओ के लक्सर में किया पेट्रोल पंपों का निरीक्षण, मिलीं खामियां
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
Updated Thu, 30 Apr 2026 07:29 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
तीन पेट्रोल पंप संचालकों को नोटिस जारी जवाब मांगा
लक्सर। जिला पूर्ति अधिकारी मुकेश पाल के नेतृृत्व में खाद्य आपूर्ति विभाग की टीम ने लक्सर क्षेत्र में पेट्रोल पंपाें का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पंपों पर घटतौली व मिलावट की जांच की गई। इस दौरान तीन पेट्रोल पंप पर पर्याप्त साफ सफाई नहीं मिली। डीएसओ मुकेश पाल ने बताया कि क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी दिनेश कुमार शर्मा, तोयनाथ शर्मा व मदन रावत के साथ लक्सर - बालावाली मार्ग स्थित पेट्रोल पंपों का औचक निरीक्षण किया गया। पंपों पर पेट्रोल डीजल में मिलावट और मशीनों में घटतौली की जांच की गई। जांच में सब सामान्य मिला लेकिन तीन पेट्रोल पंपों के निरीक्षण के दौरान शौचालय गंदे मिले, स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता नहीं मिली। इसके अलावा ग्राहकों को मिलने वाली निशुल्क हवा की सुविधा भी यहां नियमों के अनुसार नहीं मिली। निरीक्षण में मिली खामियों पर डीएसओ ने चारधाम यात्रा के मद्देनजर सभी पेट्रोल पंप संचालकों को पंप पर पेयजल, शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाएं मानकों के अनुसार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी दिनेश कुमार शर्मा ने बताया कि जिन पेट्रोल पंप पर खामियां मिलीं हैं, उन्हें नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा जा रहा है। संतोषजनक उत्तर नहीं मिलने पर संबंधित के खिलाफ नियमानुसार विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
Trending Videos