{"_id":"684acdab45629cdbdc0c8877","slug":"woman-was-sold-for-rs-7000-tied-in-chains-in-firozpur-see-video-2025-06-12","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पति ने छोड़ा... मालकिन ने जंजीरों से बांधा, फिर 7000 में बेचा, महिला की कहानी सुन इंसानियत से उठ जाएगा भरोसा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पति ने छोड़ा... मालकिन ने जंजीरों से बांधा, फिर 7000 में बेचा, महिला की कहानी सुन इंसानियत से उठ जाएगा भरोसा
अनिल कुमार, फिरोजपुर
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Fri, 13 Jun 2025 09:18 AM IST
सार
पंजाब की महिला ने जो सहा जो भुगता वह शब्दों में बयां करना मुश्किल है। महिला ने 11 साल तक जुल्म सहे। उसे पहले पति ने छोड़ा फिर महिला को जंजीरों से बांधा गया और बाद में 7000 रुपये में बेच दिया गया।
विज्ञापन
1 of 5
समाजसेवी लोगों के साथ पीड़िता।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
पंजाब की एक महिला पर जुल्मों की इंतहा हो गई। पीड़िता चुपचाप जुल्मों को सहती रही और जख्मों को छुपाती रही। गरीब महिला का 11 साल तक शोषण हुआ। यहां तक महिला मानव तस्करी का शिकार भी हुई। उसे पंजाब से दूसरे राज्य में बेच दिया गया। जब वह दोबारा पंजाब आई तो उसका सौदा 7000 रुपये में फिर कर दिया गया। महिला से दिनभर काम करवाया जाता था और रात को जंजीरों से बांध दिया जाता था। पीड़िता की दर्दभरी कहानी जानकर हर किसी का इंसानियत पर से भरोसा उठ जाएगा।
पीड़िता रमनदीप कौर ने बताया कि उसकी 12 साल पहले शादी हुई थी। उसके पति विक्की ने उसे छोड़कर किसी दूसरी महिला के साथ शादी कर ली। उसकी एक बेटी है जो अपने पिता के साथ रहती है। पीड़िता अपना पेट भरने के लिए फिरोजपुर में ही एक महिला परमजीत कौर के पास कामकाज करने लगी। परमजीत ने बकरियां रखी हुई थी। पीड़िता दिनभर बकरियां चराती थी और रात के समय परमजीत कौर पीड़िता को जंजीरों से बांध देती थी।
2 of 5
पीड़िता रमनदीप कौर।
- फोटो : संवाद
पुलिस ने दर्ज किया केस, दोनों आरोपी फरार
परमजीत कौर ने पीड़िता को 7000 रुपये में कप्तान सिंह को बेच दिया। कप्तान उसे अपने गांव नारायणगढ़ थाना तलवंडी भाई ले गया। वहां ले जाकर वह पीड़िता से अपने घर का सारा कामकाज कराने लगा। यही नहीं उसे तंग भी करने लगे। पीड़िता का शोषण करने और उसे बेचने की शिकायत मिलने के बाद थाना कुलगढ़ी पुलिस ने आरोपी महिला परमजीत कौर और कप्तान सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। दोनों आरोपी फरार हैं।
3 of 5
पीड़िता रमनदीप कौर।
- फोटो : संवाद
12 साल पहले पति ने पीड़िता को घर से निकाला
इसके बाद समाजसेवी व ग्रंथी गुरु अवतार सिंह मारखाई और बलविंदर सिंह नारायणगढ़ ने महिला को रेस्क्यू किया और उसका इलाज करवाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पीड़िता रमनदीप कौर (35) की शादी विक्की नामक व्यक्ति के साथ हुई थी। रमनदीप कौर की एक बेटी भी है। 12 साल पहले इसके पति विक्की ने इसे घर से निकाल दिया था। विक्की ने किसी और महिला के साथ शादी कर ली थी। 11 साल से रमनदीप कौर आरोपी महिला परमजीत कौर के पास रह रही थी। इसके बाद रमनदीप कौर को परमजीत कौर ने नारायणगढ़ (तलवंडी भाई) के रहने वाले कप्तान सिंह को 7000 रुपये में बेच दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
समाजसेवी लोगों के साथ पीड़िता।
- फोटो : संवाद
पीड़िता को नहीं दिया जाता था भर पेट खाना
ग्रंथी गुरु अवतार सिंह ने बताया कि रमनदीप कौर के साथ बहुत जुल्म हुआ है। आरोपी परमजीत कौर इससे घर का सारा कामकाज करवाती थी। रात के समय इसको जंजीरों से बांध देती थी ताकि ये कहीं भाग न जाए। उसे पेट भर खाना भी नहीं मिलता था। जंजीरों से बांधने के कारण इसके पांव में जख्म पड़ गए थे। घाव इतने गहरे थे कि इसका इलाज कराया गया।
विज्ञापन
5 of 5
जख्म दिखाती पीड़िता रमनदीप कौर।
- फोटो : संवाद
राजस्थान में भी बेची गई थी पीड़िता
गुरु अवतार सिंह ने बताया इससे पहले पीड़िता को राजस्थान में भी बेचा गया था। पीड़िता को जब उसके पति ने छोड़ा था तो अपने मां-बाप के पास चली गई थी। वहां से इसके रिश्तेदार ने इसे और उसकी बेटी को बेच दिया था। उसके बाद इसे राजस्थान भी बेचा गया। इसके साथ गलत काम भी किया गया है। पता लगने के बाद गुरु अवतार सिंह व बलविंदर सिंह नारायणगढ़ पीड़िता को कप्तान सिंह के घर से ले आए और इस समय पीड़िता फिरोजशाह के गुरुद्वारे में रह रही है और इसका इलाज भी करवाया जा रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।