फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Gautam Murder Case Sparks Outrage in Bihar Protesters Block Roads, Burn Tires

Bihar: गौतम हत्याकांड पर बवाल! ग्रामीणों ने सड़क जाम कर फूंके टायर; थाना प्रभारी की कार्यशैली पर उठाए सवाल

Mon, 13 Jul 2026 03:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 13 Jul 2026 03:05 PM IST
सार

गया में युवक गौतम कुमार की हत्या के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने मगध मेडिकल थाना का घेराव कर सड़क जाम किया और टायर जलाकर प्रदर्शन किया। लोगों ने पुलिस पर लापरवाही और आरोपियों को संरक्षण देने का आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच व जल्द गिरफ्तारी की मांग की।

विज्ञापन
Gautam Murder Case Sparks Outrage in Bihar Protesters Block Roads, Burn Tires
मगध मेडिकल थाना के समीप सड़क जाम कर प्रदर्शन करते आक्रोशित परिजन व ग्रामीण - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

गया शहर में एक युवक की हत्या के बाद लोगों का आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है। सोमवार को मृतक के परिजनों और ग्रामीणों ने पहले मगध मेडिकल थाना पहुंचकर पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन किया। इसके बाद बिशुनगंज बाजार के पास सड़क जाम कर टायर जलाए और हत्या के आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान गौतम कुमार के रूप में हुई है। हत्या के मामले में कार्रवाई में देरी का आरोप लगाते हुए परिजन और ग्रामीण सुबह बड़ी संख्या में मगध मेडिकल थाना पहुंचे। यहां उन्होंने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और निष्पक्ष जांच की मांग उठाई।
विज्ञापन


थाने से सड़क तक चला विरोध प्रदर्शन
थाने में विरोध प्रदर्शन के बाद लोग बिशुनगंज बाजार पहुंचे, जहां सड़क जाम कर टायर जलाए गए। प्रदर्शन के कारण कुछ समय तक यातायात प्रभावित रहा। मौके पर पुलिस बल तैनात कर स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि हत्या के मामले में नामजद आरोपियों को पुलिस ने चार दिनों तक थाने में रखने के बाद छोड़ दिया। उनका कहना है कि यदि मामले की निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच कराई जाए तो पूरी सच्चाई सामने आ जाएगी। साथ ही उन्होंने थाना प्रभारी की कार्यशैली पर भी सवाल उठाए।

'आरोपियों को संरक्षण दिया जा रहा'
परिजनों और ग्रामीणों का आरोप है कि प्रभावशाली लोगों के दबाव में हत्या के आरोपियों को संरक्षण मिल रहा है, जिससे पीड़ित परिवार को न्याय नहीं मिल पा रहा है। प्रदर्शन के दौरान सभी नामजद आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी और उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की गई।

ये भी पढ़ें-  शिक्षक फैजल खान को कोर्ट से मिली अग्रिम जमानत, तीन सहयोगियों और दो अंगरक्षकों को भी मिली राहत


फिर थाने पहुंचे प्रदर्शनकारी
बिशुनगंज में प्रदर्शन के बाद सैकड़ों लोग दोबारा मगध मेडिकल थाना पहुंचे और थाना परिसर के बाहर भी नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

परिजनों ने की निष्पक्ष जांच की मांग
मृतक गौतम कुमार के परिजनों ने कहा कि जिस बेरहमी से उनके बेटे की हत्या की गई, उससे पूरा परिवार सदमे में है। उन्होंने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच, सभी आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी और दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की। हालांकि, पुलिस की ओर से इन आरोपों पर आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। मामले की जांच जारी है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed