फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   Youth attacked in Korba for stopping someone from drinking alcohol

छत्तीसगढ़: कोरबा में शराब पीने से रोकने पर युवक पर रॉड, ईंट और पत्थर से हमला, आरोपियों की तलाश में पुलिस

Mon, 13 Jul 2026 11:00 AM IST
कोरबा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: कोरबा ब्यूरो Updated Mon, 13 Jul 2026 11:00 AM IST
विज्ञापन
Youth attacked in Korba for stopping someone from drinking alcohol
korba

कोरबा के सीएसईबी चौकी क्षेत्र के पंप हाउस बस्ती में शराब पीने का विरोध करना एक परिवार को भारी पड़ गया। 10 से 12 युवकों ने घर के पास बैठकर शराब पी रहे थे। विरोध करने पर आरोपियों ने मकान मालिक पर रॉड, ईंट और पत्थर से हमला कर दिया। सिर में गंभीर चोट आने से पीड़ित लहूलुहान हो गया। देर रात खून से सने हाल में पीड़ित सीएसईबी चौकी पहुंचा। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, योगेश श्रीवास अपने परिवार के साथ पंप हाउस बस्ती में निवास करता है। देर रात पड़ोस में रहने वाले कुछ युवक उसके घर के पास 10 से 12 की संख्या में बैठकर शराब पी रहे थे। तेज आवाज और हंगामा होने से घर में परेशानी हो रही थी।
विज्ञापन


योगेश ने जब युवकों को वहां शराब न पीने और शोर न मचाने को बोला तो बात बिगड़ गई। शराब के नशे में धुत युवकों को योगेश का विरोध नागवार गुजरा। देखते ही देखते सभी ने योगेश पर हमला बोल दिया। आरोपियों ने पास में पड़े रॉड, ईंट और पत्थर उठाकर योगेश के सिर और शरीर पर ताबड़तोड़ वार किए। हमले में योगेश के सिर पर गंभीर चोट आई और वह खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर पड़ा। किसी तरह जान बचाकर योगेश मौके से भागा और सीधे पुलिस चौकी पहुंचा। हमले के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


गंभीर हालत को देखते हुए पुलिस ने तुरंत योगेश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों के अनुसार उसके सिर में गहरी चोट है और उपचार जारी है। परिजनों में डर का माहौल है, और सभी का रो रोकर बुरा हाल है। योगेश की शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस जल्द ही सभी आरोपियों की गिरफ्तारी का दावा कर रही है। क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए गश्त बढ़ा दी गई है।

korba

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed