फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Anju-Nasrullah: झूठ पर झूठ बोल रही अंजू, 'अमर उजाला' से कहा था 27 को दिल्ली आऊंगी, पाकिस्तान के होटल में दिखी

Fri, 28 Jul 2023 01:53 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर Published by: उदित दीक्षित Updated Fri, 28 Jul 2023 01:53 PM IST
सार

 Anju-Nasrullah: झूठ पर झूठ बोल रही अंजू, 'अमर उजाला' से कहा था 27 को दिल्ली आऊंगी, पाकिस्तान के होटल में दिखी

विज्ञापन
Anju-Nasrullah Love Story Anju who went from India to Pakistan and had dinner with Nasrullah and his friends
उलझती जा रही अलवर से पाकिस्तान गई अंजू की कहानी। - फोटो : अमर उजाला

राजस्थान के अलवर जिले के भिवाड़ी से पाकिस्तान पहुंची अंजू बार-बार झूठ बोल रही है। 25 जुलाई को 'अमर उजाला' संवाददाता से कॉल पर बात करते हुए अंजू ने भारत लौटने की बात कही थी। साथ ही अपने प्रेमी नसरुल्लाह से निकाह करने की बात से भी इनकार किया था। 



लेकिन जिस तरह से चीजें सामने आ रही है उससे यही लग रहा है कि अंजू सिर्फ और सिर्फ झूठ बोल रही है। 'अमर उजाला' संवाददाता से अंजू ने कहा था कि धर्म परिवर्तन और निकाह की खबरें फेक हैं। मैंने यहां ऐसा कुछ नहीं किया गया है, मेरे लिए ये सब इतना आसान नहीं है। मैं वापस इंडिया आ रही हूं। 26 जुलाई को पाकिस्तान से रवाना होकर 27 जुलाई को सड़क मार्ग से बाघा बॉर्डर के रास्ते दिल्ली पहुंच जाऊंगी। 

इसके उलट शुक्रवार यानी 27 को अंजू और नसरुल्लाह परिवार की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुईं। जिसमें अंजू एक होटल में बैठकर खाना खाते हुए दिखाई दे रही है। भारत में जीन्स टॉप पहनकर रहने वाली अंजू पाकिस्तान में बुर्के में दिखाई दे रही है। इससे साफ है कि अंजू सिर्फ और सिर्फ झूठ बोलकर भारत में रहने वाले पति, परिवार और मीडिया को गुमराह कर रही है।

Anju-Nasrullah Love Story Anju who went from India to Pakistan and had dinner with Nasrullah and his friends
अरविंद और अंजू - फोटो : अमर उजाला

अंजू के भारत लौटने पर पति दर्ज कराएगा FIR
अंजू के इस कदम से उसका पति अरविंद एकदम हैरान है। उसने कभी नहीं सोचा था कि अंजू इतना बढ़ा कदम उठाएगी। अरविंद का कहना है कि अंजू के भारत लौटने पर उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराऊंगा। वह कानूनन अब भी मेरी पत्नी है। सरकार को उसके पासपोर्ट और वीजा दस्तावेजों की भी जांच करनी चाहिए ताकि पता चल सके कि उसने पाकिस्तान जाने के लिए कौन-कौन से फर्जी दस्तावेज दिए थे। इस बारे में उसे कुछ भी नहीं पता है। 

पाकिस्तान में अंजू बोली- हमारा तलाक का केस चल रहा
अंजू ने पाकिस्तानी मीडिया से कहा कि उसका और अरविंद का तलाक का केस चल रहा है। तीन साल पहले उसने दिल्ली में तलाक के कागजात जमा कराए थे। इसे लेकर अरविंद ने कहा कि उसे आजतक तलाके के मामले में अदालत से कोई भी नोटिस या समन नहीं मिला है।  

Anju-Nasrullah Love Story Anju who went from India to Pakistan and had dinner with Nasrullah and his friends
नसरुल्लाह और अंजू साथ में। - फोटो : सोशल मीडिया

बेटी ने अंजू को मां मानने से किया इनकार
पाकिस्तान गई अंजू दो बच्चों की मां है। उसके एक बेटा और बेटी है। बेटी करीब 15 साल की और बेटा 6 साल का है। बेटे को इतनी समझ नहीं है कि उसकी मां ने क्या किया है, लेकिन बेटी समझदार है। जो भी हो रहा है वह सब समझ रही है। उसने अंजू को मां मानने से इनकार कर दिया है।  वहीं, अरविंद का कहना है कि अंजू के लिए उसके घर के दरवाजे बंद हो गए हैं। हालांकि, उसने ये भी कहा कि अगर बच्चे उसके साथ रहना चाहते हैं तो वह अंजू को अपने घर में रख सकता है।   

ये खबरें भी पढ़ें...
फेसबुक, प्यार, पाकिस्तान, धर्म परिवर्तन और शादी...6 दिन में बदल गई अंजू की जिंदगी; घर के दरवाजे बंद
पाकिस्तान की सीमा और अलवर की अंजू में क्या है अंतर    
Love Affair: पाकिस्तान जाने अंजू ने बोले 8 झूठ...

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed