फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Alwar News ›   Dry Fruits and Cash Kept Vanishing Alwar Merchant Checks Live CCTV Catches Thief Red-Handed on Phone

Alwar: दुकान से गायब हो रहे थे काजू-बादाम और कैश, सीसीटीवी में देखा लाइव फुटेज तो अंदर दिखा चोर; जांच शुरू

Fri, 14 Aug 2026 12:48 PM IST
हिमांशु सिंह बघेल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर Published by: हिमांशु सिंह बघेल Updated Fri, 14 Aug 2026 12:48 PM IST
सार

अलवर के कोतवाली थाना क्षेत्र में एक दुकान से दो-तीन महीने में करीब 10 लाख रुपये के काजू, बादाम और इलायची चोरी होने का मामला सामने आया है। व्यापारी ने सीसीटीवी की लाइव फुटेज में संदिग्ध चोर को देखा। पुलिस फुटेज के आधार पर जांच कर रही है।

विज्ञापन
Dry Fruits and Cash Kept Vanishing Alwar Merchant Checks Live CCTV Catches Thief Red-Handed on Phone
अलवर में 10 लाख के काजू-बादाम और इलायची चोरी - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

अलवर के कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक दुकान से दो-तीन महीने में करीब 10 लाख रुपये मूल्य के काजू, बादाम और इलायची की चोरी का मामला सामने आया है। चोरों ने दुकान से दो लाख रुपये नकद और एक मोबाइल फोन भी पार कर दिया। दुकान से लगातार हो रही इस बड़ी चोरी का खुलासा पीड़ित व्यापारी द्वारा मोबाइल पर सीसीटीवी कैमरों की लाइव रिकॉर्डिंग देखने के बाद हुआ, जब उन्हें दुकान के भीतर एक संदिग्ध चोर दिखाई दिया।
विज्ञापन


लाइव फुटेज में दिखा चोर
पीड़ित दुकानदार अमित जसौरिया ने दुकान से बार-बार सामान और नकद गायब होने पर सुराग पाने के लिए काफी प्रयास किया था। जब कोई सुराग नहीं मिला तो 7 अगस्त को फिर से सामान चोरी होने के बाद उन्होंने दुकान में सीसीटीवी कैमरे लगवा दिए। 10 अगस्त की रात करीब 11 बजे अमित दुकान बंद करके अपने घर पहुंचे और मोबाइल पर कैमरों की लाइव रिकॉर्डिंग चेक करने लगे। तभी उन्हें दुकान के अंदर एक संदिग्ध व्यक्ति नजर आया। पीड़ित ने तुरंत पड़ोस के एक दुकानदार को फोन किया और खुद भी दुकान पर पहुंच गए।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  राजस्थान: सांसद महोदय! अब चुनाव ड्यूटी संभालिए, ढाई साल पहले VRS ले चुके रावत को निर्वाचन विभाग का फरमान
विज्ञापन
विज्ञापन


आहट मिलते ही छत से कूदकर भागा
दुकानदार के पहुंचने की आहट मिलते ही चोर दुकान की छत पर गया और वहां से नीचे कूदकर भाग निकला। सीसीटीवी फुटेज में भागता हुआ संदिग्ध व्यक्ति लंगड़ाकर चलता नजर आ रहा है। पीड़ित ने आसपास पूछताछ के आधार पर पास में ही 'श्री ट्रेडर्स' फर्म में काम कर चुके पूर्व कर्मचारी टिंकू सैनी, निवासी मीणा पाड़ी, पर चोरी का संदेह जताया है। इसके साथ ही पीड़ित ने दुकान के अंदरूनी कर्मचारी की मिलीभगत की आशंका भी जताई है। कोतवाली थाने के सहायक उपनिरीक्षक वेदप्रकाश ने बताया कि पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच कर रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed